• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raipur News: नाबालिग युवती को भगाकर की शादी, युवक के पिता ने मारी गोली, 3 गिरफ्तार

रायपुर के टिकरापारा थाने से नाबालिग युवती को गोली मामला सामने आया है। भगाकर शादी करने को लेकर उपजे विवाद में युवक के पिता ने नाबालिग युवती को एयरगन से...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sun, 13 Jul 2025 11:07:34 AM (IST)Updated Date: Sun, 13 Jul 2025 11:21:13 AM (IST)
Raipur News: नाबालिग युवती को भगाकर की शादी, युवक के पिता ने मारी गोली, 3 गिरफ्तार
भगाकर शादी करने को लेकर नाबालिग की मारी गोली

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है,जहां एक नाबालिग को भगाकर शादी करने को लेकर लड़के के ही पिता ने युवती को गोली मार दी। जिसमें युवती घायल हो गई है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार रात की है। एक नाबालिग युवती को भगाकर शादी करने के बाद विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि आरोपी युवक के पिता ने नाबालिग युवती को एयरगन से गोली मार दी।


घटना की जानकारी मिलते ही नाबालिग के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत आरोरियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें आगे की जांच चल रही है।

ये आरोपी गिरफ्तार

बता दें कि गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी किशोर गाइन, जिसने लड़की को भगाया और उससे शादी की थी। युवक का पिता कन्हाई गाइन, जिसने युवती को गोली मारी और उसका दोस्त विक्की उर्फ समर शामिल हैं। वहीं मामले में एक अन्य आरोपी राजा फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

घटनास्थल से एयरगन बरामद

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से एयरगन भी बरामद कर लिया गया है। इस गंभीर मामले में टिकरापारा थाना पुलिस ने आरोपी किशोर गाइन के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही आगे की कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें:Bilaspur News: युवती से छेड़छाड़ करने पर हुई जमकर पिटाई, जान बचाकर भागे युवक की अगले दिन जंगल में मिली लाश

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता नाबालिग है और उसे बहला-फुसलाकर भगाया गया था। शादी के बाद उत्पन्न पारिवारिक विवाद के दौरान यह हिंसक वारदात हुई। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है और पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।