यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Martyrdom Day Raipur News: रायपुर के महापौर बोले- शहीद पंकज विक्रम देश के गौरव पुरुष
Martyrdom Day Raipur News: रायपुर निवासी शहीद पंकज विक्रम को शहादत दिवस पर महापौर एजाज ढेबर, एमआइसी सदस्य सहित विशिष्टजनों ने दी आदरांजलि।
By Kadir KhanEdited By: Kadir Khan
Publish Date: Sat, 14 Aug 2021 03:54:16 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Aug 2021 03:54:16 PM (IST)

Martyrdom Day Raipur News: रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन क्रमांक 6 के सहयोग से शनिवार को रायपुर निवासी शहीद पंकज विक्रम के शहादत दिवस पर पेंशनबाड़ा विवेकानंद नगर काम्प्लेक्स स्थित उनकी मूर्ति के समक्ष उन्हें नमन करने आयोजन रखा गया। इस कार्यक्रम में पहुंचकर राजधानी रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने शहीद पंकज विक्रम को शहादत दिवस पर सादर नमन किया। साथ ही राजधानीवासियों की ओर से आदरांजलि अर्पित की।
इस दौरान महापौर ढेबर ने कहा कि रायपुर निवासी शहीद पंकज विक्रम न केवल छत्तीसगढ़ महतारी के माटी पुत्र हैं, बल्कि वे पूरे राष्ट्र के गौरव पुरुष हैं। शहीद पंकज विक्रम श्रीलंका में भारत की शान्ति सेना के लिये आतंकवाद के खिलाफ हुए युद्ध में देश की आन बान शान के लिए लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। राजधानी के सपूत शहीद पंकज विक्रम की देश के लिए दी गई शहादत को सदैव नमन किया जाता रहेगा।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष आकाश तिवारी, निगम अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विभाग के अध्यक्ष सुन्दर जोगी, निगम जल कार्य विभाग के अध्यक्ष सतनाम सिंह पनाग, छत्तीसगढ़ राज्य पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नीतिन त्रिवेदी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि देवेन्द्र यादव,कैप्टन अनुराग तिवारी, शहीद पंकज विक्रम के भाई कैप्टन नीरज विक्रम, परिवारजन नीरा डोंगरे, सुनील डोंगरे, लीना छाबड़ा, सामाजिक कार्यकर्त्ता संतोष तिवारी, चर्च कोर्ट के अध्यक्ष राजेश जान पाल, निगम जोन 6 के जोन कमिश्नर विनोद पाण्डेय, जोन कार्यपालन अभियन्ता रघुमणि प्रधान, जोन स्वास्थ्य अधिकारी संजीव शर्मा सहित नगर के गणमान्यजनों ने बड़ी संख्या में रायपुर निवासी शहीद पंकज विक्रम को शहादत दिवस पर मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।