• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्‍तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए गुड न्‍यूज: सचिन तेंदुलकर की मैदान पर होगी वापसी, रायपुर में खेलते नजर आएंगे मास्टर ब्लास्टर

रायपुर में एक बार फिर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर खेलते नजर आएंगे। आगामी इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (International Masters League) के पहले संस्करण का मै...और पढ़ें

By Girish VermaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Fri, 04 Oct 2024 10:07:57 AM (IST)Updated Date: Fri, 04 Oct 2024 11:28:56 AM (IST)
छत्‍तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए गुड न्‍यूज: सचिन तेंदुलकर की मैदान पर होगी वापसी, रायपुर में खेलते नजर आएंगे मास्टर ब्लास्टर
सचिन तेंदुलकर। फाइल फोटो

HighLights

  1. रायपुर में भी खेले जाएंगे इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) के पहले संस्करण के मैच।
  2. इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टूर्नामेंट में दुनिया भर के दिग्गज क्रिकेटर होंगे शामिल।
  3. भारत, ऑस्ट्रेलिया सहित सात देशों के क्रिकेट सितारे इस लीग का बनेंगे हिस्सा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी में एक बार फिर मास्टर ब्लास्टर कहे जाने वाले दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर खेलते नजर आएंगे। दरअसल, इस साल होने वाले इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (आईएमएल) के पहले संस्करण का मैच मुंबई और लखनऊ के साथ रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भी खेला जाएगा।

जल्द छत्तीसगढ़ क्रकेट संघ द्वारा इसकी पुष्टि की जा सकती है। इस टी20 फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट के लिए दुनिया भर के क्रिकेट के दिग्गज भारत में इकट्ठा होंगे। छह टीमों की इस लीग में सचिन रमेश तेंदुलकर खेलते नजर आएंगे। जानकारी के अनुसार क्रिकेटर सुनील गावस्कर को लीग कमिश्नर नियुक्त किया गया है।


आईएमएल की शुरुआत में छह क्रिकेट खेलने वाले देशों भारत, आस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और श्रीलंका के क्रिकेट सितारे शामिल होंगे। बतादें कि इसके पहले रायपुर में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के मुकाबले हुए थे। 2021 और 2022 में सचिन की कप्तानी वाली इंडिया लीजेंड्स ने दोनों ही बार खिताब अपने नाम किया।