• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में चिट्टा बेचते दो युवक पकड़ाए, ₹1.05 लाख की हेरोइन जब्त, जोरापारा से चाकूबाज गुंडा भी दबोचा

पुलिस ने 14.10 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चाकू से दहशत फैलाने वाले गुंडा बदमाश को भी दबोचा गया है।

By Goswami SahuEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 15 Nov 2026 09:54:26 AM (IST)Updated Date: Sun, 15 Nov 2026 09:54:26 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
रायपुर में चिट्टा बेचते दो युवक पकड़ाए, ₹1.05 लाख की हेरोइन जब्त, जोरापारा से चाकूबाज गुंडा भी दबोचा
मौदहापारा पुलिस ने हेरोइन के साथ दो तस्कर किया गिरफ्तार

HighLights

  1. 14 ग्राम हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार
  2. एक लाख से ज्यादा की हेरोइन जब्त
  3. चाकू लहराने वाला गुंडा भी पकड़ा

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी में नशे के अवैध कारोबार और आपराधिक तत्वों के खिलाफ मौदहापारा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 14.10 ग्राम हेरोइन यानी चिट्टा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त हेरोइन और नकदी की कुल कीमत 1,05,400 रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही आम लोगों को धारदार चाकू दिखाकर डराने वाले एक शातिर गुंडा बदमाश को भी पुलिस ने दबोच लिया है।

बाम्बे मार्केट में हो रही थी खरीद फरोख्त

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाम्बे मार्केट स्थित सुलभ शौचालय के पास कुछ लोग मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो संदिग्धों अब्दुल अजीम उर्फ अज्जू निवासी पंजाब टायर के पीछे मौदहापारा और मोहम्मद शब्बीर निवासी अफरोज बाग मौदहापारा को पकड़ लिया।


तलाशी के दौरान उनके पास से 14.10 ग्राम हेरोइन जिसकी कीमत करीब 98,700 रुपये है और 6,700 रुपये नकद जो बिक्री की रकम थी, बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

चाकू से दहशत फैलाने वाला गुंडा दबोचा

एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने जोरापारा स्थित विट्ठल देव मंदिर के पास से धारदार बटनदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने धमकाने वाले आरोपित अनिकेत यादव उर्फ शेरा निवासी जोरापारा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक चाकू जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

आरोपित मौदहापारा थाने का सूचीबद्ध गुंडा बदमाश है, जिसके खिलाफ पहले से कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। वह पहले भी जेल जा चुका है। इसके अलावा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक अन्य व्यक्ति रोशन दास मानिकपुरी के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।