• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Medical Admission: मेडिकल में प्रवेश को काउंसलिंग की तिथि का इंतजार, एमडीएस में दाखिला 20 तक

Medical Admission: शासकीय मेडिकल कालेजों में 870 व प्राइवेट मेडिकल कालेजों में 450 कुल 1320 एमबीबीएस की सीटों पर दाखिले होंगे।

By Ravindra ThengdiEdited By: Ravindra Thengdi
Publish Date: Tue, 16 Nov 2021 06:20:00 PM (IST)Updated Date: Mon, 15 Nov 2021 09:46:38 PM (IST)
Medical Admission: मेडिकल में प्रवेश को काउंसलिंग की तिथि का इंतजार, एमडीएस में दाखिला 20 तक

Medical Admission: रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। नीट के परिणाम घोषित तो घोषित हो चुके हैं। लेकिन दाखिले के लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) काउंसलिंग तिथि की घोषणा घोषणा अब तक नहीं की है। ऐसे में छात्रों को प्रक्रिया शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि प्रदेश में करीब 1320 एमबीबीएस की सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया होगी। इसमें से 15 फीसद अखिल भारतीय कोटा और शेष 85 फीसद राज्य कोटे की सीटें मानी जाएंगी। इस वर्ष एक प्राइवेट और एक शासकीय मेडिकल कालेज को मान्यता मिलने की वजह से 250 सीटों का इजाफा हुआ

है।

कांकेर शासकीय मेडिकल कालेज में 100 और श्रीबालाजी मेडिकल कालेज रायपुर (प्राइवेट) में 150 सीटें हैं। इसके तहत शासकीय मेडिकल कालेजों में 870 व प्राइवेट मेडिकल कालेजों में 450 कुल 1320 एमबीबीएस की सीटों पर दाखिले होंगे। नीट काउंसलिंग राष्ट्रीय स्तर पर चार चरणों में होना है। राउंड-1,


राउंड-2 और माप-अप राउंड और स्ट्रे वेकेंसी राउंड। इसमें से पहले तीन राउंड एमसीसी आनलाइन आयोजित होगी। चाैथा व स्ट्रे वेकेंसी राउंड संबंधित विश्वविद्यालयों द्वारा आयोजित किया जाएगा। नीट काउंसलिंग-2021 रजिस्ट्रेशन राउंड-1 के लिए लिंक mcc.nic.in वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

तिथि बढ़ी, 20 नवंबर तक एमडीएस के लिए काउसंलिंग

डेंटल

पोस्ट ग्रेजुएशन में प्रवेश के लिए तिथि 20 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। वहीं

कम परसेंटाइल वाले छात्र भी दाखिला ले सकेंगे। राजधानी के शासकीय डेंटल

कालेज में 20 एमडीएस की सीटें भरीं हैं। पांच प्राइवेट कालेजों में 78

सीटें खाली है। छात्र दाखिले के लिए 17 नवंबर तक आनलाइन पंजीयन करा सकते

हैं।

प्रदेश में शासकीय मेडिकल कालेजों व एमबीबीएस की सीटें

कालेज - सीटें

रायपुर - 180

बिलासपुर - - 180

अंबिकापुर - - 100

जगदलपुर - 125

राजनांदगांव - 125

रायगढ़ - 60

कांकेर - 100

निजी मेडिकल कालेजों व एमबीबीएस की सीटें

कालेज - सीटें

रिम्स रायपुर - 150

श्रीशंकराचार्य मेडिकल कालेज - 150

श्रीबालाजी इंटिट्यूट आफ मेडिकल साइंस रायपुर - 150