• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में आंबेडकर अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल, पीठ के आर-पार हुए तीर को निकालकर बचाई जान

गरियाबंद जिले के एक युवक की पीठ को चीरते हुए तीर उसके पेट के अंदरूनी अंगों तक धंस गया था। गंभीर स्थिति में आंबेडकर अस्पताल लाए गए मरीज की डाक्टरों ने ...और पढ़ें

By Paritosh DubeyEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Sat, 11 Jul 2026 11:56:28 AM (IST)Updated Date: Sat, 11 Jul 2026 12:23:37 PM (IST)
रायपुर में आंबेडकर अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल, पीठ के आर-पार हुए तीर को निकालकर बचाई जान
तीर से गंभीर रूप से घायल मरीज। -अस्पताल

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। डाॅ. आंबेडकर अस्पताल के डाक्टरों ने तीर लगने से गंभीर मरीज का आपरेशन कर जान बचा ली है। जनरल सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. मंजू सिंह ने बताया कि गरियाबंद जिले के रहने वाले ग्रामीण को पीठ से होते हुए पेट में तीर लगा था। तीर पेट में काफी गहराई तक धंसा हुआ था, जिससे आंतरिक अंगों को गंभीर नुकसान पहुंचा था।

अस्पताल पहुंचने पर जांच में पाया गया कि मरीज के एब्डोमेन में परफोरेशन (छेद) हो गया था और आंतरिक रक्तस्राव के साथ संक्रमण का खतरा तेजी से बढ़ रहा था। स्थिति इतनी नाजुक थी कि चंद मिनटों की देरी भी जानलेवा साबित हो सकती थी। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने आपातकालीन शल्य चिकित्सा (इमरजेंसी सर्जरी) का निर्णय लिया। विशेषज्ञ डाक्टरों की निगरानी में दो जुलाई को इस जटिल आपरेशन को अंजाम दिया गया।


वेंटिलेटरी और हेमोडायनामिक सपोर्ट पर रखा गया है मरीज

आपरेशन के बाद मरीज को तुरंत क्रिटिकल केयर सपोर्ट पर लिया गया। अब वह गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में चौबीसों घंटे वेंटिलेटरी और हेमोडायनामिक सपोर्ट पर है। विशेष टीम उसकी पल-पल की वाइटल रीडिंग, जैसे ब्लड प्रेशर और आक्सीजन सैचुरेशन की मानिटरिंग कर रही है। संक्रमण से बचाने के लिए उसे एंटीबायोटिक थेरेपी दी जा रही है। चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी कुछ दिन उसकी रिकवरी के लिए महत्वपूर्ण हैं, इसलिए डाक्टरों का पैनल लगातार उसके स्वास्थ्य मानकों पर कड़ी नजर बनाए हुए है।

आपातकालीन मामलों में तैनात रहती है टीम

अस्पताल में गंभीर ट्रामा और आपातकालीन मामलों के लिए विशेषज्ञों की टीम और अत्याधुनिक सुविधाएं चौबीसों घंटे उपलब्ध हैं। हमारा निरंतर प्रयास है कि प्रदेश के हर मरीज को समय पर बेहतर इलाज मिल सके।

- डा. संतोष सोनकर, अधीक्षक, आंबेडकर अस्पताल