• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विशेषज्ञों के अनुसार, महिलाओं की मौत के लिए दवा जिम्मेदार?

नसंबदी ऑपरेशन के बाद दर्जनभर महिलाओं की मौत से सरकारी दवा की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।

By Edited By:
Publish Date: Wed, 12 Nov 2014 03:00:35 AM (IST)Updated Date: Wed, 12 Nov 2014 08:44:28 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
विशेषज्ञों के अनुसार, महिलाओं की मौत के लिए दवा जिम्मेदार?

रायपुर (निप्र)। नसंबदी ऑपरेशन के बाद दर्जनभर महिलाओं की मौत से सरकारी दवा की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। विशेषज्ञों की राय में सर्जिकल इन्फेक्शन से इतनी जल्दी मौत नहीं हो सकती। इन मौतों के लिए सर्जिकल से ज्यादा मेडिसिन व अन्य कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। नईदुनिया ने इस मामले में राजधानी के कई विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बात की। हालांकि सरकारी मामला होने की वजह से कई डॉक्टर्स ने नाम न छापने की शर्त के साथ बात की, लेकिन अधिकांश ने दवा पर शक जाहिर किया है।

राजधानी के एनेस्थीसिया एक्सपर्ट डॉ. विनोद लालवानी कहते हैं कि बिलासपुर घटना के दौरान क्या परिस्थितियां थीं, यह हम नहीं जानते, इसलिए उस पर कुछ कहना कठिन है, लेकिन सामान्य तौर पर इंस्ट्रूमेंटल इन्फेक्शन इतनी जल्दी नहीं फैलता। ऑपरेशन के उपकरणों में गड़बड़ी की वजह से होने वाला इन्फेक्शन कम से कम तीन दिन बाद होता है, लेकिन उसमें भी मौत इतनी जल्दी नहीं होती।


दवा के इन्फेक्शन का असर ही जल्दी होता और मौत की आशंका बनी रहती है। वरिष्ठ सर्जन डॉ. ललित शाह की भी राय ऐसी ही है। उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में एक बात यह कही जा रही है कि नीडल की वजह से इन्फेक्शन हुआ, लेकिन नीडल की वजह से अगर इन्फेक्शन होता तो वह चमड़ी तक सीमित रहता, इतनी जल्दी मौत नहीं होती।

डॉ. शाह ने कहा कि दवा का भी इन्फेक्शन हो सकता है। वैसे भी हम भले ही जो कहें, लेकिन जेनेरिक और ब्रांडेड दवाओं की गुणवत्ता में थोड़ा अंतर तो है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट या कोई स्वतंत्र रिपोर्ट नहीं आ जाती, कुछ भी स्पष्ट रूप से कहना कठिन है।

इसी तरह शहर के एक बड़े निजी अस्पताल के संचालक डॉक्टर सहित कई अन्य डॉक्टरों की भी राय यही है कि ऑपरेशन के बाद हुई महिलाओं की मौत के लिए तुरंत कोई कारण बताना बहुत जल्दबाजी होगी, लेकिन यह साफ है कि सर्जिकल इन्फेक्शन से इतनी जल्दी मौत नहीं हो सकती। इस मामले की स्वतंत्र जांच होनी चाहिए।

कोई एक कारण नहीं हो सकता

डॉ. राकेश गुप्ता के अनुसार इतनी बड़ी घटना के पीछे कोई एक कारण नहीं हो सकता। इस मामले में लापरवाही की बात से इंकार नहीं किया जा सकता। यह पूरी तरह अनुशासन की कमी और प्रशासनिक लापरवाही है। इस घटना में अलग- अलग स्तर पर अलग- अलग लोगों ने गलतियां की हैं, इसलिए किसी एक व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।