• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिलासपुर से रायपुर के बीच मेमू ट्रेनें रद, यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी

बैकुंठ-सिलयारी स्टेशन के बीच पावर ब्लॉक लेकर गर्डर लांचिंग का काम की वजह से कई ट्रेनों को रद किया गया है। मगर, रेलवे ने इसके लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Wed, 26 Feb 2025 12:03:06 PM (IST)Updated Date: Wed, 26 Feb 2025 12:03:36 PM (IST)
बिलासपुर से रायपुर के बीच मेमू ट्रेनें रद, यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी
26 और 28 फरवरी को बिलासपुर-रायपुर के साथ ही गेवरारोड मेमू पैसेंजर रद रहेगी।

HighLights

  1. प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के अंतिम दिनों में रेलवे ने 12 ट्रेनों को रद कर दिया था।
  2. इसमें छत्तीसगढ़ से होकर प्रयागराज जाने वाली सारनाथ और नौतनवा जैसी गाड़ियां हैं।
  3. सारनाथ और नौतनवा एक्सप्रेस 28 फरवरी तक रद रहेगी, यात्रियों को हो रही परेशानी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। रायपुर रेल मंडल के बैकुंठ-सिलयारी स्टेशन के बीच पावर ब्लॉक लेकर गर्डर लांचिंग का काम किया जाएगा। इस वजह से 26 और 28 फरवरी को बिलासपुर-रायपुर के साथ ही गेवरारोड मेमू पैसेंजर रद रहेगी। वहीं, 26 फरवरी और 19 मार्च को गोंदिया और झारसुगुड़ा से चलने वाली ट्रेन नंबर 68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर और गोंदिया के बीच रद रहेगी।

लोकल ट्रेनें रद होने से स्थानीय यात्रियों परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा अलग-अलग तारीखों में चार और ट्रेनों को रेलवे ने रद किया है। वहीं इससे पहले महाकुंभ में भीड़ को देखते हुए छत्तीसगढ़ से प्रयागराज जाने वाली दो महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद किया गया था। सारनाथ-नौतनवा एक्सप्रेस 28 फरवरी तक नहीं चलेगी।


naidunia_image

ये चार ट्रेनें रद रहेंगी

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के बंडामुंड स्टेशन में नान इंटरलॉकिंग का काम कराया जाएगा। इस वजह से भी चार ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में रद किया गया है। 25 फरवरी और 26 फरवरी को टाटानगर से चलने वाली ट्रेन नंबर 18109 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस और 18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस नहीं चलेगी।

इसी तरह 26 फरवरी और 27 फरवरी को टाटानगर से चलने वाली 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस और 25, 26 और 27 फरवरी को 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद रहेगी।

इस दिन रद रहेंगी ये ट्रेनें

26 फरवरी और 19 मार्च बिलासपुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर, 26 फरवरी और 19 मार्च को ट्रेन नंबर 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद रहेगी,जबकि 26 फरवरी और 19 मार्च को ट्रेन नंबर 68734 बिलासपुर-गेवरारोड मेमू पैसेंजर और ट्रेन नंबर 68733 गेवरारोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर की सुविधा नहीं मिलेगी। वहीं 28 फरवरी और 21 मार्च को ट्रेन नंबर 58201 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर,ट्रेन नंबर 58207 रायपुर-जूनागढ़ पैसेंजर ट्रेन,एक मार्च और 22 मार्च को जूनागढ़ से चलने वाली ट्रेन नंबर 58208 जूनागढ़-रायपुर पैसेंजर और ट्रेन नंबर 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर भी नहीं चलेगी।

नहीं की वैकल्पिक व्यवस्था

रेल प्रशासन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का काम करा रहा है। दावा किया जा रहा है कि सभी काम तेजी से कराए जा रहे हैं। काम पूरा होने के बाद रेल यात्रियों का सफर आसान होगा और यात्री सुविधाओं में विस्तार होगा।

रेलवे प्रशासन ने इस काम के चलते यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद भी जताया है। हालांकि, यात्रियों के लिए किसी तरह की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें- अश्लील सीडी कांड: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के साथ विनोद, कैलाश व अन्य कोर्ट में हुए पेश

सारनाथ-नौतनवा एक्सप्रेस रद

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के अंतिम दिनों में रेलवे ने 12 ट्रेनों को रद कर दिया था। इसमें छत्तीसगढ़ से होकर प्रयागराज जाने वाली सारनाथ और नौतनवा जैसी महत्वपूर्ण गाड़ियां भी शामिल हैं। सारनाथ और नौतनवा एक्सप्रेस 28 फरवरी तक रद रहेगी।

इसी तरह से ट्रेन नंबर 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस 26 फरवरी को रद रहेगी। वहीं, नौतनवा से दुर्ग जाने वाली ट्रेन नंबर 18202 भी 28 फरवरी को नहीं चलेगी।

यह भी पढ़ें- मोबाइल पर वीडियो देख 12 साल के बच्चे ने 5 साल की बच्ची से की रेप की कोशिश, चिल्लाई तो मार डाला

दुर्ग से छपरा और छपरा से दुर्ग तक चलने वाली सारनाथ एक्सप्रेस पहले 19 से 21 फरवरी तक रद की गई थी। बाद में इसे 23 फरवरी तक बढ़ाया गया। अब इसे 28 फरवरी तक के लिए रद कर दिया गया है।