• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रायपुर एम्स के डॉक्टरों का 'करिश्मा', फेफड़ों में फंसी सेफ्टी पिन को निकाला, बचाई मासूम की जान

Raipur News: रायपुर एम्स के डॉक्टरों ने एक जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर कमाल कर दिया है। उन्होंने यहां 13 साल के बच्चे की जान बचाई है, जो गलत...और पढ़ें

By Mohan KumarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sat, 05 Jul 2025 03:14:49 PM (IST)Updated Date: Sat, 05 Jul 2025 03:24:58 PM (IST)
रायपुर एम्स के डॉक्टरों का 'करिश्मा', फेफड़ों में फंसी सेफ्टी पिन को निकाला, बचाई मासूम की जान
रायपुर के डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी करके बचाई जान

HighLights

  1. रायपुर के डॉक्टरों ने जीता दिल
  2. डॉक्टर्स ने जटिल सर्जरी करके बचाई जान
  3. बच्चा गलती से निगल गया था सेफ्टी पिन

नईदुनिया प्रतिनिधि रायपुर: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर के डॉक्टरों ने 13 वर्षीय बच्चे की जान बचाते हुए एक जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। यह बच्चा खेलते वक्त गलती से सेफ्टी पिन निगल गया, जो उसके बाएं फेफड़े की श्वासनली में जाकर फंस गई थी।

बच्चे को थी सीने में दर्द और खांसी की शिकायत

30 जून को बच्चे को एम्स में भर्ती कराया गया था। उसे दो सप्ताह से सीने में दर्द और खांसी के साथ खून आने की शिकायत थी। जांच में सामने आया कि वह खेलते वक्त पिन से खेल रहा था और खांसते समय पिन अचानक मुंह के जरिये फेफड़ों तक चला गया। एक्स-रे में डाक्टरों को फेफड़े की नली में पिन फंसी दिखाई दी।


एम्स की विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम

डॉक्टर. रंगनाथ टी. गंगा, डा. अजय बेहेरा, डा. प्रवीण दूबे, डा. राहुल चक्रवर्ती और डा. देवेंद्र त्रिपाठी ने वीडियो ब्रोंकोस्कोपी के माध्यम से पिन को सटीक ढंग से ढूंढा और सावधानीपूर्वक विशेष उपकरणों की मदद से निकाला। सर्जरी के अगले दिन ही बच्चे को पूरी तरह स्वस्थ पाकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

बीमारी को लेकर डॉक्टर ने क्या कहा?

डॉक्टरों ने बताया कि फेफड़े में किसी भी बाहरी वस्तु के फंसने की स्थिति को हल्के में नहीं लेना चाहिए। समय रहते इलाज न मिलने पर सांस की नली बंद, फेफड़ों में संक्रमण, या फेफड़ों को स्थायी क्षति जैसी जटिल समस्याएं हो सकती हैं।