• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raipur News: वीआईपी रोड पर फर्जी अधिकारी बनकर हुड़दंग, पुलिस बत्ती और नेम प्लेट लगाकर उड़ाई कानून की धज्जियां

राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड पर कुछ युवाओं ने कारों में फर्जी नंबर प्लेट और लाल बत्ती आदी लगाकर हुड़दंग किया। युवा अपनी गाड़ियों में पुलिस अधिकारी, जज...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Fri, 04 Jul 2025 11:12:18 AM (IST)Updated Date: Fri, 04 Jul 2025 11:53:56 AM (IST)
Raipur News: वीआईपी रोड पर फर्जी अधिकारी बनकर हुड़दंग, पुलिस बत्ती और नेम प्लेट लगाकर उड़ाई कानून की धज्जियां
फर्जी नंबर प्लेट लगाकर हुड़दंग

HighLights

  1. वीआईपी रोड पर युवाओं का हुड़दंग
  2. गाड़ियों पर लगाया फर्जी नंबर प्लेट
  3. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: राजधानी की वीआइपी रोड, एयरपोर्ट रोड और नवा रायपुर की सड़कों पर कुछ युवकों ने फर्जी तरीके से संवैधानिक पदों का धौंस दिखाते हुए जमकर हुड़दंग मचाया। इन युवकों ने अपनी गाड़ियों में पुलिस अधिकारी, जज और एंटी करप्शन ब्यूरो अधिकारी जैसे पदनामों की फर्जी नेम प्लेट और लाल-नीली बत्तियां लगाकर ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाईं।

घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। जिसे लेकर पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। वीडियो में युवक तेज रफ्तार से गाड़ियां दौड़ाते, सायरन बजाते और आम राहगीरों को परेशान करते नजर आ रहे हैं। इनके खिलाफ अब पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाएगी।


इस पूरे मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले का कहना है कि प्रसारित वीडियो की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की गतिविधियां पूरी तरह से गैरकानूनी हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, लेकिन उनकी पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज और प्रसारित वीडियो की जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर फेमस होने और रील बनाने के लिए युवक आए दिए ऐसी हरकतें करते रहते हैं। जिसमें वे अपने साथ-साथ अन्य लोगों की जान को भी खतरे में डाल देते हैं। इन युवाओं के खिलाफ पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार कार्रवाई की जाती है।

यह भी पढ़ें: CG Liquor Scam: पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने शराब की काली कमाई से महुआ खरीदा, चुनाव में हवाई यात्रा, संपत्तियों में किया निवेश

नाबालिग भांजे ने मामा की चाकू मारकर की हत्या

रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में बुधवार रात नाबालिग भांजे ने चाकू मारकर अपने मामा राजा कोसरे (30) की हत्या कर दी। राजा कोसरे ऑटो चालक था। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को फिंगेश्वर क्षेत्र से पकड़ लिया है। घटना बुधवार रात करीब 10 बजे की है। राजा कोसरे बस स्टैंड के पास मौजूद था, तभी उसका अपने भांजे से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर नाबालिग भांजे ने राजा के सीने में चाकू से वार कर दिया। घायल राजा खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां मृत घोषित कर दिया। चाकू मारने के बाद आरोपित भांजा फरार हो गया था। जिसे फिंगेश्वर क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।