• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh Weather: अरब सागर से आ रही नम हवा ने बदला मौसम, आज भी बारिश के आसार

Chhattisgarh Weather: शुक्रवार सुबह से ही रायपुर समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए। बारिश से मौसम खुशनुमा हुआ।

By Shashank.bajpaiEdited By: Shashank.bajpai
Publish Date: Sat, 09 Oct 2021 09:50:00 AM (IST)Updated Date: Sat, 09 Oct 2021 09:50:09 AM (IST)
Chhattisgarh Weather: अरब सागर से आ रही नम हवा ने बदला मौसम, आज भी बारिश के आसार

रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। Chhattisgarh Weather: जाते हुए मानसून में भी अरब सागर से आ रही नम हवा की वजह से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। बीते दो दिनों से बादल छाने के साथ ही राजधानी रायपुर समेत प्रदेश भर में हल्की बारिश भी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार नौ अक्टूबर को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश के आसार हैं। कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिरने की संभावना है। शुक्रवार सुबह से ही रायपुर समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए।

दोपहर को मौसम में बदलाव हुआ और विभिन्न क्षेत्रों में बारिश भी हुई। बारिश की वजह से मौसम भी खुशनुमा हो गया। शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश भर में बिलासपुर सर्वाधिक गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि अरब सागर से आ रही नम हवा के प्रभाव से ही मौसम में यह बदलाव हुआ है। शनिवार को भी इसकी वजह से ही राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश होगी।

अभी कुछ नहीं कहा जा सकता

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि ओडिशा में संभावित चक्रवात के प्रदेश में असर के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। 10 अक्टूबर के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकेगा कि इसका असर प्रदेश में कितना पड़ेगा। अभी यह देखा जा रहा है कि चक्रवात कहां-कहां से होकर गुजरेगा। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने संभावना 10 अक्टूबर को कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जो दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ेगा।