• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में मानसून... रायपुर, बिलासपुर समेत पूरे प्रदेश में अगले 5 दिनों तक होगी झमाझम बारिश, IMD का अलर्ट

प्रदेश में कल दिनांक 1 जुलाई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

By Vinod SinghEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 30 Jun 2026 04:10:44 PM (IST)Updated Date: Tue, 30 Jun 2026 04:10:44 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में मानसून... रायपुर, बिलासपुर समेत पूरे प्रदेश में अगले 5 दिनों तक होगी झमाझम बारिश, IMD का अलर्ट
द्रोणिका-चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से बदलेगा मौसम। (AI से जेनरेट की गई इमेज)

HighLights

  1. 3 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में बनेगा निम्न दाब का क्षेत्र
  2. अधिकांश हिस्सों में अगले 5 दिनों तक होगी झमाझम वर्षा
  3. द्रोणिका-चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से बदलेगा मौसम

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। आज दिनांक 30 जून को प्रदेश के सभी हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मानसून पहुंच गया है। एक सीजनल द्रोणिका पंजाब से उत्तर बंगाल की खाड़ी तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण और निम्न दाब का क्षेत्र

एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण उत्तर बंगाल की खाड़ी और उससे लगे दक्षिण बांग्लादेश के ऊपर 1.5 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास 3 जुलाई को बनने की संभावना है। (इसी के साथ अगले तीन दिनों तक मध्य क्षेत्र में हल्की से मध्यम और एक दो स्थानों पर भारी वर्षा की गतिविधि रहने की सम्भावना है)

बिहार के पास सक्रिय चक्रवाती सिस्टम और कल का मौसम पूर्वानुमान

एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवती परिसंचरण पूर्वी बिहार और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में कल दिनांक 1 जुलाई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने, वज्रपात होने तथा भारी वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट संभावित है।


यह भी पढ़ें- Bastar Mansoon Beauty: मानसून में बस्तर की मिचनार घाटी की हरी-भरी वादियां देखकर बार-बार आने का करेगा मन

बिलासपुर, रायपुर और बस्तर संभाग में भारी वर्षा की चेतावनी

भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः बिलासपुर संभाग और रायपुर संभाग के पूर्व में स्थित जिले के साथ बस्तर संभाग के जिलों में एक दो स्थानों पर भारी वर्षा संभावित है। वर्षा की गतिविधि में यह परिवर्तन अगले 5 दिनों तक लगातार रहने की संभावना है।