• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Weather Update: अगले सप्ताह हो सकती है मानसून की विदाई, पांच दिनों तक तापमान में नहीं होगा बदलाव

CG Weather Update: अब दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई शुरू हो गई है और अगले सप्ताह 12 अक्टूबर के आसपास प्रदेश से भी मानसून की विदाई संभावित है।

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Fri, 06 Oct 2023 07:16:56 AM (IST)Updated Date: Fri, 06 Oct 2023 07:16:56 AM (IST)
CG Weather Update: अगले सप्ताह हो सकती है मानसून की विदाई, पांच दिनों तक तापमान में नहीं होगा बदलाव

HighLights

  1. छत्‍तीसगढ़ से अब दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई शुरू
  2. प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आज हल्की से मध्यम वर्षा संभावित
  3. अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं

रायपुर। CG Weather Update: अब दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई शुरू हो गई है और अगले सप्ताह 12 अक्टूबर के आसपास प्रदेश से भी मानसून की विदाई संभावित है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में जम्मू कश्मीर के शेष बाग, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश सहित कई क्षेत्रों में मानसून की विदाई के लिए अनुकुल समय है। विभाग का कहना है कि आने वाले पांच दिनों तक प्रदेश के अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि शुक्रवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा संभावित है।

बीते कुछ दिनों से बारिश न होने के कारण अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा।


मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। अब प्रदेश में भी मानसून की विदाई के आसार बनने लगे है। न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। प्रदेश में एक जून से लेकर अब तक की स्थिति में 1036 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है,जो पर्याप्त मानी जा रही है। हालांकि यह बारिश सामान्य से लगभग सात फीसद कम है।