• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Monsoon Weather: छत्तीसगढ़ में फिर मानसून हुआ सक्रिय, गिरेगा पारा और होगी भारी बारिश

Monsoon Weather: बुधवार को छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार है।

By Kadir KhanEdited By: Kadir Khan
Publish Date: Wed, 11 Aug 2021 08:50:00 AM (IST)Updated Date: Wed, 11 Aug 2021 09:15:55 AM (IST)
Monsoon Weather: छत्तीसगढ़ में फिर मानसून हुआ सक्रिय, गिरेगा पारा और होगी भारी बारिश

रायपुर ( नईदुनिया प्रतिनिधि ) । Monsoon Weather: मौसम में एक बार फिर से बदलाव हुआ है और मानसून की सक्रियता के चलते बुधवार 11 अगस्त को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बादल छाने के साथ ही गरज चमक के साथ छींटे भी पड़ेंगे। साथ ही अधिकतम तापमान में गिरावट भी आएगा। मंगलवार सुबह से ही राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में धूप-छांव लगा रहा। दोपहर बाद हालांकि मौसम में बदलाव हुआ। सोमवार की तुलना में मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान में गिरावट भी रही। रायपुर का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में बदलाव की वजह से मौसम भी खुशनुमा हुआ।

दोपहर बाद बदला मौसम और तेज बारिश

सुबह की धूप और छांव के बाद राजधानी रायपुर में दोपहर बाद अचानक मौसम में बदलाव हुआ और तेज बारिश हुई। कुछ देर हुई तेज बारिश के साथ ही रुक रुक कर हुई बुंदाबांदी ने मौसम खुशनुमा कर दिया और लोगों को गर्मी से राहत भी मिली।


यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका अमृतसर, कुरुक्षेत्र, मेरठ, गोरखपुर सहित पूर्व की ओर अरुणांचल प्रदेश तक है। साथ ही ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा बिहार और उससे लगे पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर स्थित है। ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रीय चक्रवाती घेरा 4.5 किमी ऊंचाई तक है। उन्होंने बताया कि बुधवार 11 अगस्त को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश होगी या गरज चमक के साथ छींटे पड़ेंगे।