• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mor Chaiya Bhuiya 2: छत्‍तीसगढ़ के सिनेमाघरों में आज रिलीज हो रही है ये धमाकेदार फिल्म, पार्ट वन थी सुपरहिट

Mor Chaiya Bhuiya 2 Release Date: निर्देशक सतीश जैन की साल 2000 में बनी फिल्म मोर छइयां भुइयां का रीमेक मोर छइयां भुइयां 2 रिलीज होने जा रही है। ऐसे में छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि यह फिल्म साल की अब तक की सबसे हिट फिल्म हो सकती है।

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Fri, 24 May 2024 12:10:34 PM (IST)Updated Date: Fri, 24 May 2024 12:11:56 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Mor Chaiya Bhuiya 2: छत्‍तीसगढ़ के सिनेमाघरों में आज रिलीज हो रही है ये धमाकेदार फिल्म, पार्ट वन थी सुपरहिट

HighLights

  1. आज रिलीज हो रही फिल्म,
  2. 2024 में अब तक रिलीज लगभग 15 से 20 छत्तीगसढ़ी फिल्में नहीं कर पाईं कमाल

रायपुर। Mor Chaiya Bhuiya 2 Release Date: जनवरी 2024 से अब तक लगभग 15 से 20 छत्तीगसढ़ी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, लेकिन एक भी फिल्म छालीवुड फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा प्रभाव नहीं डाल सकी। हालांकि इसी महीने रिलीज बीए फाइनल ईयर अभी बेहतर बिजनेस कर रही है।

शुक्रवार से निर्देशक सतीश जैन की साल 2000 में बनी फिल्म मोर छइयां भुइयां का रीमेक मोर छइयां भुइयां 2 रिलीज होने जा रही है। ऐसे में छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि यह फिल्म साल की अब तक की सबसे हिट फिल्म हो सकती है। 24 साल पहले जब फिल्म का पहला पार्ट रिलीज हुआ था तब फिल्म सुपर हिट साबित हुई थी।naidunia_image


पहले पार्ट में अनुज शर्मा थे मुख्य किरदार में

साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म मोर छइयां भुइयां ने छत्तीसगढ़ी सिनेमा को एक नई पहचान दी। उस समय यह ब्लाक बस्टर रही थी। लोगों ने इसे काफी पसंद किया। लीड रोल में वर्तमान विधायक अनुज शर्मा थे। अब 24 साल बाद इसका रीमेक मोर छइयां भुइयां-2 शुक्रवार को रिलीज हो रही है। फिल्म की रिलीज से पहले फिल्म के गानों को लोगों का भरपूर प्रेम मिल रहा है।

यूट्यूब पर गीत ‘मया के मौसम’ को 2.4 मिलियन, ‘आइसक्रीम खाके’ को 8.8 लाख, ‘तोर अचरा के छइयां’ को 4.5 लाख और ‘तोला भांवर पराना हे’ को 4.1 लाख मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। फिल्म की मुख्य भूमिका में मन कुरैशी, एल्सा घोष, दीक्षा जायसवाल और दीपक साहू हैं। यह परिवारिक ड्रामा एक्शन फिल्म है। जिसमें दो भाईयों की भावनाओं का टकराव देखने को मिलेगा।naidunia_image

छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्माता व निर्देशक सतीश जैन ने कहा, ऐसा नहीं है कि इस साल की सभी फिल्में अच्छा नहीं कर पाई। कुछ फिल्मों को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया। आगे भी कुछ बड़ी फिल्में देखने को मिलेगी।

2024 में अब तक रिलीज फिल्में

इस साल अब तक रिलीज हुई फिल्में बड़ा बिजनेस नहीं कर पाई हैं। फिल्म का बजट लाखों से करोड़ों रहा, लेकिन कुछ फिल्में बजट के बराबर भी नहीं कमा सकीं। 12 जनवरी को माटी पुत्र, 19 जनवरी को तहीं बनबे मोर दुल्हनिया, 26 जनवरी को दूल्हा राजा, 8 फरवरी को गांव के जीरो-शहर मा हीरो, 16 फरवरी को स्टेशन वाली डार्लिंग, 23 फरवरी को ए सजनी, 1 मार्च को मांग सजा दे सजना, 8 मार्च को सतरंगी 420, 15 मार्च को मया के भूख, 29 मार्च को चाहत फिल्म रिलीज हुई थी। यह सभी फिल्में उम्मीद के अनुसार नहीं चली। वहीं हाल में रिलीज मन कुरैशी स्टारर बीए फाइनल ईयर ने सामान्य शुरुआत के बाद अब रफ्तार पकड़ी है।naidunia_image

छालीवुड में सीक्वल फिल्मों का ट्रेंड

छालीवुड में भी अब सीक्वल फिल्मों का ट्रेंड चला है। मोर छइयां भुइयां सीक्वल फिल्म है। इस साल पांच बड़ी सीक्वल फिल्में दर्शकों को देखने मिलेगी। जानकारी के अनुसार इसी साल तीजा के लुगरा-2, मोही डारे-2, गुइंया-2, मया देदे मया लेले-2 और डार्लिंग प्यार झुकता नहीं-2 रिलीज होगी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।