• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में 2024 से अब तक हुए 10 से ज्यादा बड़े एनकाउंटर, 326 नक्सलियों को किया ढेर

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई तेजी से जारी है। 2024 से अब तक 10 से ज्यादा बड़े एनकाउंटर हुए हैं, जिनमें 326 नक्सलियों को ढ...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 10 Feb 2025 03:10:45 PM (IST)Updated Date: Mon, 10 Feb 2025 03:22:17 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में 2024 से अब तक हुए 10 से ज्यादा बड़े एनकाउंटर, 326 नक्सलियों को किया ढेर

HighLights

  1. 2024 में मारे गए 9 करोड़ से ज्यादा के इनामी नक्सली।
  2. इस साल अब तक 87 नक्सलियों को मार गिराया गया है।
  3. बस्तर में चार हजार अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किए हैं।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर(Chhattisgarh Naxal Encounter)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 2026 तक नक्सलियों के सफाए का लक्ष्य दिया है। इसको लेकर छत्तीसगढ़ में फोर्स तेजी से नक्सलियों खत्म करने के लिए डटी हुई है। 9 जनवरी को सुबह बीजापुर में सुरक्षाबल ने 31 नक्सलियों को मार गिराया। इस साल अब तक 87 नक्सलियों को तो पिछले साल 239 को खत्म किया गया था।

गृहमंत्री अमित शाह ने सख्त चेतावनी दी थी कि नक्सली आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौट आएं, वरना उन्हें पाताल से भी खोजकर मारा जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने बस्तर में चार हजार अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किए हैं। 2024 में सुरक्षाबलों ने 1033 नक्सलियों को गिरफ्तार किया, जबकि 925 ने आत्मसमर्पण किया।


naidunia_image

2025 में अब तक मारे गए नक्सली

  • 3 नक्सली तीन जनवरी को गरियाबंद में मारे गए
  • 5 नक्सली दो जनवरी को बीजापुर में मारे गए
  • 5 नक्सली पांच जनवरी को अबूझमाड़ में ढेर
  • 18 नक्सली बीजापुर-सुकमा में 16 जनवरी को ढेर
  • 16 नक्सली गरियाबंद में 20 जनवरी को मारे गए
  • 8 नक्सली एक फरवरी को बीजापुर के कोरचोली में ढेर
  • 1 नक्सली दो फरवरी को कांकेर के पानीडोबिर में मारा गया
  • 31 नक्सली नौ फरवरी को बीजापुर में मोर गए

2024 में बड़े नक्सली एनकाउंटर

  • 38 नक्सली चार अक्टूबर को दंतेवाड़ा के थुलथुली में ढेर
  • 29 नक्सली मारे गए 16 अप्रैल को कांकेर के छोटेबेठिया में
  • 13 नक्सली दो अप्रैल को ढेर बीजापुर के कोराचोली में
  • 12 नक्सली मारे गए 10 मई को बीजापुर के पीड़िया में
  • 10 नक्सली 30 अप्रैल को ढेर नारायणपुर के टेकामेटा में
  • 10 नक्सली मारे गए 22 अप्रैल को सुकमा के भेज्जी में
  • 9 नक्सली तीस सितंबर को दंतेवाड़ा के पुरंगेल में ढेर

2024 में मारे गए 9.24 करोड़ रुपये के इनामी नक्सली

naidunia_image

पिछले साल 2024 में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच 124 आमना-सामना हुआ था। एनकाउंटर में फोर्स ने 9 करोड़ 24 लाख रुपये के इनामी बड़े नक्सलियों को मार गिराया था। सबसे खास बात यह है कि इनमें 25-25 लाख रुपये के इनामी नक्सली रुपेश, नीति और रणधीर भी शामिल हैं।

ठिकानों जमाने से पहले ही कर देते हैं ढेर

नक्सली अब छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर अबूझमाड़ में सक्रिय हो गए हैं, जबकि कुछ बड़े नक्सली नेता गरियाबंद और ओडिशा सीमा में नया ठिकाना बना रहे हैं। इसी तरह अन्य राज्यों की सीमाओं में भी वे शरण लेने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सुरक्षा बल उन्हें ठिकाना जमाने से पहले ही कार्रवाई कर ढेर कर दे रहे हैं।