• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

MP की अधिकारी वंदना मेहरा अटूट छत्तीसगढ़ में प्रतिनियुक्ति पर, सुकमा की अपर कलेक्टर बनीं

मध्यप्रदेश की 2008 बैच की राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी वंदना मेहरा अटूट को छत्तीसगढ़ में दो साल की प्रतिनियुक्ति पर सुकमा जिले का अपर कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

By Satish PandeyEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 10:04:46 AM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 10:04:46 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
MP की अधिकारी वंदना मेहरा अटूट छत्तीसगढ़ में प्रतिनियुक्ति पर, सुकमा की अपर कलेक्टर बनीं
वंदना मेहरा अटूट को छत्तीसगढ़ में प्रतिनियुक्ति (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. सुकमा जिले की अपर कलेक्टर नियुक्त की गईं
  2. 2008 बैच की राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी
  3. मध्यप्रदेश के पशुपालन विभाग में थीं उप सचिव

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। मध्यप्रदेश की राज्य प्रशासनिक सेवा की 2008 बैच की अधिकारी वंदना मेहरा अटूट को छत्तीसगढ़ में दो वर्ष की प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ किया गया है। राज्य शासन ने गुरुवार को आदेश जारी कर उन्हें अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक सुकमा जिले का अपर कलेक्टर नियुक्त किया है।

पहले एमपी में थीं उप सचिव

वंदना मेहरा अटूट मध्यप्रदेश शासन के पशुपालन एवं डेयरी विभाग में उप सचिव के पद पर पदस्थ थीं। उनकी प्रतिनियुक्ति मध्यप्रदेश शासन की सहमति और निर्धारित शर्तों के अधीन की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।


जीएडी ने जारी किया आदेश

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वंदना मेहरा की सेवाएं दो वर्षों के लिए छत्तीसगढ़ शासन को सौंपी गई हैं। आदेश पर उप सचिव क्लेमेंटीना लकड़ा के हस्ताक्षर हैं। यह आदेश नवा रायपुर अटल नगर से 12 नवंबर 2026 को जारी किया गया है। उन्हें अपर कलेक्टर, जिला-सुकमा के पद पर पदस्थ किया गया है।

naidunia_image

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।