• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

MP- CG Income tax Transfer: 209 आयकर निरीक्षकों के तबादले, रायपुर से 31 अधिकारी प्रभावित

प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त कार्यालय ने सीजी-एमपी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए 209 आयकर निरीक्षकों के तबादले किए हैं। इसमें भोपाल, रायपुर और...और पढ़ें

By Paritosh DubeyEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Thu, 25 Jun 2026 11:30:53 AM (IST)Updated Date: Thu, 25 Jun 2026 11:32:27 AM (IST)
MP- CG Income tax Transfer:  209 आयकर निरीक्षकों के तबादले, रायपुर से 31 अधिकारी प्रभावित
सीजी व एमपी में थोक में हुए आयकर अधिकारियों के तबादले। अर्काइव

HighLights

  1. तीन जुलाई तक कार्यभार संभालने के निर्देश
  2. प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल हुआ जारी
  3. भोपाल में सर्वाधिक 46 निरीक्षक बदले गए

राज्य ब्यूरो,नईदुनिया,रायपुर। नए वित्तीय वर्ष के लिए आयकर विभाग के सीजी-एमपी क्षेत्रीय ढांचे में बड़ा फेरबदल करते हुए प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त कार्यालय ने 209 आयकर निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इनमें सर्वाधिक 46 निरीक्षक भोपाल, 31 रायपुर और 21 इंदौर से स्थानांतरित किए गए हैं। तबादला सूची में भिलाई के 10, बिलासपुर के छह, रायगढ़ के दो तथा भाटापारा, महासमुंद और अंबिकापुर के एक-एक निरीक्षक शामिल हैं।

कई अधिकारियों को छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश तथा मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों में पदस्थ किया गया है। सूची में हाल ही में पदोन्नत हुए 19 निरीक्षकों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के अनुसार सभी निरीक्षकों को तीन जुलाई तक नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर इसकी सूचना विभाग को भेजनी होगी।


छह जून को भी हुए थे तबादले

उल्लेखनीय है कि इससे पहले छह जून को 20 अतिरिक्त एवं संयुक्त आयुक्त, 48 उपायुक्त तथा 114 आयकर अधिकारियों के पदोन्नति के साथ तबादले किए गए थे। इससे सीजी-एमपी आयकर सर्किल का प्रशासनिक ढांचा नए सिरे से व्यवस्थित हो गया है।