• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मध्यप्रदेश के CM मोहन यादव ने किया राज्योत्सव का शुभारंभ, बोले- CM साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ नक्‍सलवाद से मुक्ति की ओर अग्रसर

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्योत्सव का शुभारंभ किया और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नक्सलवाद के खिलाफ हो र...और पढ़ें

By Abhishek RaiEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Tue, 05 Nov 2024 08:12:00 AM (IST)Updated Date: Tue, 05 Nov 2024 08:12:00 AM (IST)
मध्यप्रदेश के CM मोहन यादव ने किया राज्योत्सव का शुभारंभ, बोले- CM साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ नक्‍सलवाद से मुक्ति की ओर अग्रसर
छत्‍तीसगढ़ राज्योत्सव-2024 में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव

HighLights

  1. डॉ. यादव ने नक्‍सलवाद के विरुद्ध छत्तीसगढ़ में चलाये जा रहे अभियान की प्रशंसा की
  2. राम और कृष्ण हमारी साझा संस्कृति, धार्मिक स्थलों के विकास के लिए मिलकर करेंगे काम
  3. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को पूरा करने तैयारी पूरी

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया/रायपुर। राज्य स्थापना दिवस के उलपक्ष्य में नवा रायपुर में तीन दिवसीय राज्योत्सव-2024 का मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ के राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डबल इंजन सरकार के मॉडल की प्रशंसा की, जो छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश को तेजी से विकास की राह पर लेकर जा रहा है।

डॉ. यादव ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनहितैषी योजनाओं और माओवादी आतंक के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों की सफलता की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्‍यमंंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ नक्‍सलवाद से मुक्ति की ओर अग्रसर है।naidunia_image


मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की साझा संस्कृति और मूल्यों पर जोर दिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के लोगों की सरलता और सहजता की प्रशंसा करते हुए कहा कि "छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया" का सम्मान यूं ही नहीं मिला।

उन्होंने बताया कि रायपुर से बस्तर तक विकास की नई धारा बह रही है और डबल इंजन की सरकार तेजी से प्रगति कर रही है। डॉ. यादव ने छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर पर भी प्रकाश डाला, जिसमें भगवान राम और माता शबरी की कथाएं शामिल हैं।

डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की योजनाओं की तुलना करते हुए कहा कि दोनों राज्य एक साथ विकास की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने "लाडली बहना" योजना और छत्तीसगढ़ की "महतारी वंदन" योजना का उल्लेख करते हुए साझा विकास की बात की।naidunia_image

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्योत्सव के उद्घाटन समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, जैसे वीर नारायण सिंह और बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने गुरु घासीदास, मिनी माता, और महाराजा चक्रधर सिंह जैसी विभूतियों को भी नमन किया।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पिछले 24 वर्षों में छत्तीसगढ़ ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों, जैसे IIT, IIM, AIIMS और लॉ यूनिवर्सिटी की स्थापना, और धान खरीदी व पीडीएस प्रणाली की मजबूती का उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री साय ने अपनी सरकार के दस महीने के कार्यकाल में हासिल की गई उपलब्धियों को साझा करते हुए कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अधिकांश गारंटियों को पूरा किया है, चाहे वह धान खरीदी हो, महिलाओं को वित्तीय सहायता हो, या रामलला दर्शन योजना। उन्होंने छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के अपने विजन डाक्यूमेंट की चर्चा करते हुए आगे की योजनाओं का खाका पेश किया।naidunia_image

राज्योत्सव के शुभारंभ के पूर्व से ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों का दौर शुरू हो गया था। सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी लोक गायक लक्ष्मण मस्तुरिहा के गीत और भजन की प्रस्तुति ने समां बांधा।

रिखी क्षत्रीय की टीम ने राज्य में अलग-अलग महीनों में आयोजित होने वाले तीज-त्यौहार व लोकपर्व आधारित कार्यक्रमों की संवाद, गीत तथा नृत्य के माध्यम से शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरूण साव तथा विजय शर्मा, सभी मंत्री, सांसद, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि समेत हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।