• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ के सांसदों का रिपोर्ट कार्ड: निधि खर्च करने में बृजमोहन, विजय बघेल आगे, भोजराज पिछड़े

छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा क्षेत्रों में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत पिछले तीन वर्षों में 2284 कार्य मंजूर किए गए, जिनमें से 1389 प्रोजेक्ट अ...और पढ़ें

By Sandeep TiwariEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Tue, 15 Sep 2026 09:19:35 PM (IST)Updated Date: Tue, 15 Sep 2026 09:21:10 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के सांसदों का रिपोर्ट कार्ड:  निधि खर्च करने में बृजमोहन, विजय बघेल आगे, भोजराज पिछड़े
सांसद विकास निधि की प्रतीकात्मक तस्वीर। अर्काइव

HighLights

  1. तीन साल में दो हजार से अधिक कार्य मंजूर
  2. बृजमोहन अग्रवाल और विजय बघेल फंड खर्च में आगे
  3. अधिकांश स्वीकृत प्रोजेक्ट अब तक पूरे होने का इंतजार

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा क्षेत्रों में विकास की रफ्तार और सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीएलएडीएस) के फंड के इस्तेमाल को लेकर एक दिलचस्प तस्वीर सामने आई है। पिछले तीन वित्तीय वर्षों के दौरान प्रदेशभर में कुल 2,284 विकास कार्य मंजूर किए गए, जिनमें से अब तक केवल 895 परियोजनाएं ही धरातल पर उतर पाई हैं।

फंड खर्च करने और विकास कार्यों को गति देने के मामले में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और दुर्ग सांसद विजय बघेल सबसे आगे हैं। दोनों दिग्गजों ने दिल खोलकर फंड का उपयोग किया है और अब तक मिली कुल राशि का 82 प्रतिशत से अधिक हिस्सा खर्च कर डाला है। रायपुर में बृजमोहन अग्रवाल ने जहां ₹12.63 करोड़ (82.17%) खर्च किए, वहीं दुर्ग में विजय बघेल ने ₹12.06 करोड़ (82.10%) की राशि विकास कार्यों में लगाई है।


कमलेश जांगड़े के क्षेत्र में सबसे ज्यादा काम पूरे

जंजगीर-चांपा की सांसद कमलेश जांगड़े के क्षेत्र में विकास कार्यों की तस्वीर काफी बेहतर नजर आ रही है। उनके क्षेत्र में 344 कार्य स्वीकृत हुए, जिनमें से रिकार्ड 254 काम पूरे हो चुके हैं। इसी तरह कांग्रेस सांसद ज्योत्सना महंत के कोरबा क्षेत्र में 310 स्वीकृत कार्यों में से 136 काम पूरे हो चुके हैं।

भोजराज नाग सबसे पिछड़े

इसके विपरीत, कांकेर सांसद भोजराज नाग सांसद निधि खर्च करने और नए कार्य स्वीकृत कराने के मामले में सबसे पीछे छूट गए हैं। उनके कार्यकाल में अब तक मात्र 87 कार्य ही स्वीकृत हुए, जो 11 सांसदों में सबसे कम है। वह अपनी कुल राशि का केवल 39.46 प्रतिशत (लगभग ₹6.49 करोड़) ही खर्च कर पाए हैं।

अधूरे प्रोजेक्ट्स पर उठ रहे सवाल

लोकसभा सांसदों को अपने क्षेत्र में विकास के लिए हर साल पांच करोड़ रुपये की निधि मिलती है। प्रशासनिक मंजूरी, टेंडर और जमीन जैसी शुरुआती प्रक्रियाओं के चलते कई बार काम समय पर शुरू नहीं हो पाते। लेकिन तीन साल में 1,389 प्रोजेक्ट्स का लंबित रहना प्रशासनिक निगरानी और क्रियान्वयन की सुस्त चाल पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा करता है। जनता अब यह टकटकी लगाए देख रही है कि आखिर ये अटके हुए काम कब तक परवान चढ़ेंगे।

सांसद का नाम निर्वाचन क्षेत्र- फंड जारी राशि - खर्च राशि - उपयोगिता प्रतिशत

बृजमोहन अग्रवाल रायपुर ₹15,37,66,451 ₹12,63,49,504 82.17%

विजय बघेल दुर्ग ₹14,70,00,000 ₹12,06,91,956 82.10%

कमलेश जांगड़े जांजगीर-चंपा ₹15,03,84,382 ₹11,46,61,679, 76.25%

रूप कुमारी चौधरी महासमुंद ₹15,30,35,414 ₹11,63,84,962 76.05%

महेश कश्यप बस्तर ₹14,70,00,000 ₹11,11,67,508 75.62%

ज्योत्सना महंत कोरबा ₹15,51,53,738 ₹11,47,47,960 73.96%

तोखन साहू बिलासपुर ₹14,70,00,000 ₹10,18,55,274 69.29%

चिंतामणि महाराज सरगुजा ₹14,70,00,000 ₹10,14,57,500 69.02%

राधेश्याम राठिया रायगढ़ ₹15,97,06,972 ₹9,78,41,529 61.26%

संतोष पांडेय राजनांदगांव ₹14,70,00,000 ₹8,62,53,260 58.68%

भोजराज नाग कांकेर ₹16,46,72,734 ₹6,49,80,971 39.46%

(आंकड़ों का स्त्रोत: एमपीएलएडीएस की वेबसाइट के अनुसार)