• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

50 करोड़ से बदलेगी रायपुर के नंदनवन की सूरत, PPP मॉडल पर मिलेगी बॉटनिकल गार्डन के साथ कैफेटेरिया और ई-कोर्ट की सुविधा

रायपुर के अटारी स्थित नंदनवन को 50 करोड़ रुपये से आधुनिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

By Vakesh SahuEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Fri, 25 Sep 2026 08:51:57 AM (IST)Updated Date: Fri, 25 Sep 2026 09:12:06 AM (IST)
50 करोड़ से बदलेगी रायपुर के नंदनवन की सूरत, PPP मॉडल पर मिलेगी बॉटनिकल गार्डन के साथ कैफेटेरिया और ई-कोर्ट की सुविधा
50 करोड़ रुपये से होगा नंदनवन का पुनर्विकास (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. पीपीपी मॉडल पर विकसित होगी पूरी परियोजना
  2. बॉटनिकल गार्डन के पुनर्विकास पर विशेष फोकस
  3. कैफेटेरिया, ई-कार्ट और पार्किंग सुविधा मिलेगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। अटारी का नंदनवन अब केवल सैर-सपाटे का केंद्र नहीं रहेगा, करीब 50 करोड़ रुपये से इसे परिवार और पर्यटकों के लिए आधुनिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी है। यह परियोजना सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर प्रस्तावित है। इसमें बॉटनिकल गार्डन का पुनर्विकास करने के साथ पर्यटकों के लिए नई सुविधाएं और मनोरंजन गतिविधियां विकसित की जाएंगी।

नंदनवन पुनर्विकास प्रस्ताव का मंत्रालय में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रस्तुतिकरण किया गया। नंदनवन पीपीपी समिति ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब परियोजना को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू होगी।

बॉटनिकल गार्डन पर रहेगा विशेष फोकस

परियोजना के तहत बॉटनिकल गार्डन को नए स्वरूप में विकसित किया जाएगा। लैंडस्केपिंग और पर्यटक सुविधाओं को बेहतर करने के साथ प्राकृतिक वातावरण और पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखा जाएगा। परिसर में परिवार और बच्चों के लिए नए आकर्षण भी जोड़े जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार पुनर्विकास का उद्देश्य नंदनवन के प्राकृतिक स्वरूप को बनाए रखते हुए पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देना है। नंदनवन को रायपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में नए स्वरूप के साथ विकसित करने की योजना है।


पर्यटकों को मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं

योजना में कैफेटेरिया या फूड कोर्ट, स्वच्छ शौचालय, पेयजल, पार्किंग, शेड और बेंच जैसी सुविधाएं शामिल हैं। दिव्यांगों के लिए सुगम रास्ते और परिसर में आवागमन के लिए ई-कार्ट या बैटरी वाहन की सुविधा भी प्रस्तावित है। इससे बुजुर्गों और बच्चों को पूरे परिसर में घूमने में आसानी होगी।

जानवर गए सफारी, अब परिंदों से गुलजार है नंदनवन

रायपुर के नजदीक स्थित नंदनवन अब पक्षी विहार के रूप में नई पहचान बना रहा है। यहां देशी और विदेशी प्रजातियों के हजारों पक्षी मौजूद हैं। पक्षियों की विविध प्रजातियां पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई हैं। नंदनवन में पहले बाघ, शेर, भालू और तेंदुआ सहित कई वन्यजीव भी रखे जाते थे।

बाद में इन वन्यजीवों को नवा रायपुर स्थित जंगल सफारी में शिफ्ट कर दिया गया। इसके बाद नंदनवन का फोकस पक्षियों और हरित क्षेत्र के विकास पर अधिक हो गया है। अब यहां पक्षी विहार को पर्यटन गतिविधियों के साथ विकसित करने की तैयारी है। नंदनवन का कुल क्षेत्रफल 50 एकड़ है।