यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
National Tribal Festival: छत्तीसगढ़ के विकास में योगदान को बता रहीं जेएसपीएल की झाकियां
National Tribal Festival: कौशल विकास और अन्य उपक्रमों के माध्यम से 'आत्मनिर्भर भारत' की गाथा लिख रही है।
By Kadir KhanEdited By: Kadir Khan
Publish Date: Sat, 30 Oct 2021 04:20:00 PM (IST)Updated Date: Sat, 30 Oct 2021 04:20:32 PM (IST)

National Tribal Festival: रायपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। साइंस कालेज मैदान में चल रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के अवसर पर नवीन जिंदल के नेतृत्व वाली कंपनी जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड की झांकियां प्रदेश के विकास में अपने योगदान की कहानी सुना रही हैं। यहां लगाए गए जेएसपीएल के पंडाल में झलक मिलती है कि यह कंपनी सिर्फ स्टील और ऊर्जा का उत्पादन नहीं कर रही है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और अन्य उपक्रमों के माध्यम से लोगों के उत्थान के लिए भी प्रयासरत है और 'आत्मनिर्भर भारत" की गाथा लिख रही है।
प्रदेश में जेएसपीएल की यात्रा रायगढ़ में 0.3 एमटीपीए क्षमता के डीआरआइ प्लांट से शुरू हुई थी, जो आज 8.6 ष्छ एमटीपीए वाली स्टील कंपनी बन गई है। जेएसपीएल निजी क्षेत्र की देश की इकलौती कंपनी है, जो रेल पटरियां बना रही है। यह देश की इकलौती कंपनी है, जो तेज गति से चलने वाली ट्रेनों के लिए हेड हार्डेंड रेल रायगढ़ स्थित अपने प्लांट में बना रही है। इसके साथ ही समाजसेवा के क्षेत्र में भी अग्रणी है।
महावीर निर्वाण दिवस पर चार नवंबर को मांस-मटन प्रतिबंधित,बेचना पड़ेगा भारी
महावीर निर्वाण दिवस पर चार नवंबर को नगर निगम क्षेत्र में मांस-मटन बेचने पर प्रतिबंधित रहेगा। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग ने आदेश जारी किया है।
नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी विजय पांडेय ने बताया कि महावीर निर्वाण दिवस पर गुरुवार चार नवंबर को निगम परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह,समस्त मांस-मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखा गया है।इस दौरान मांस-मटन बेचते पाए जाने पर जब्ती के साथ ही दुकानदार के खिलाफ यथोचित कार्रवाई की जायेगी।
जोन के सभी स्वास्थ्य अधिकारियों, जोन स्वच्छता निरीक्षकों को मांस-मटन के विक्रय पर प्रतिबंध के आदेश का सख्ती से पालन करने मांस-मटन बाजार में नजर रखने कहा गया है।