• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रायपुर में नौकरी के बहाने हिंदू लड़कियों को फंसाने का मामला, पुलिस थाने में शिकायत दर्ज

रायपुर में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां नौकरी दिलाने के नाम पर हिंदू लड़कियों को झांसा(Naukri Jihad) देने और गलत कामों में धकेलने का आरोप है। यह ...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sun, 16 Feb 2025 09:45:30 AM (IST)Updated Date: Sun, 16 Feb 2025 02:59:58 PM (IST)
रायपुर में नौकरी के बहाने हिंदू लड़कियों को फंसाने का मामला, पुलिस थाने में शिकायत दर्ज
रायपुर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. रायपुर में हिंदू लड़कियों को निशाना बनाने वाला बड़ा नेटवर्क सक्रिय हो गया है।
  2. नौकरी दिलाने के नाम पर लड़कियों को झांसा देने का आरोप, पुलिस जांच शुरू।
  3. तेलंगाना के विधायक टी राजा सिंह ने जताई चिंता, नौकरी जिहाद का आरोप।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर(Job Jihad)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिविल लाइंस थाने में एक गंभीर शिकायत दर्ज की गई है, जिसमें नौकरी दिलाने के नाम पर हिंदू लड़कियों को झांसा देने का मामला सामने आया है। इस साजिश का हिस्सा एक बड़ा नेटवर्क बताया जा रहा है, जो भोली-भाली युवतियों को निशाना बनाता है।

निश्चय वाजपेयी ने 10 फरवरी को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ अपराधी तत्व सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफार्मों के माध्यम से अपना नाम बदलकर इन युवतियों से संपर्क करते हैं। युवतियों को यह झूठा आश्वासन दिया जाता है कि वे उन्हें नौकरी दिलवाएंगे।


भेजने वाले का नाम उर्दू में होता है

इसके बाद इन युवतियों को गलत कामों में धकेला जाता है। शिकायतकर्ता ने बताया कि इन अपराधियों के द्वारा भेजे गए संदेश में एक हिंदू लड़की का नाम लिखा हुआ होता है, लेकिन भेजने वाले का नाम उर्दू में होता है, जो संदेह पैदा करता है।

naidunia_image

वाजपेयी ने इस तरह के संदेश का स्क्रीनशाट भी शिकायत में संलग्न किया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह पूरी साजिश एक विशेष समुदाय द्वारा रची जा रही है। यह घटनाएं अब ‘नौकरी जिहाद’ के रूप में देखी जा रही हैं, जो हिंदू समाज की महिलाओं को निशाना बनाने की सोची-समझी रणनीति के तहत की जा रही हैं। मामले में पुलिस जांच कर रही है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

naidunia_image

नौकरी जिहाद से फंसाई जा रहीं हिंदू बेटियां

टी. राजा- इंदौर के एक कार्यक्रम में तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने कहा कि हमारी बहन-बेटियों को लव जिहाद के जरिए तो फंसाया ही जा रहा है, अब एक नया जिहाद रायपुर से सामने आया है। यह नौकरी जिहाद है। इसमें नौकरी देने के बहाने हमारी बहनों के साथ अन्याय किया जा रहा है।