• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुजुर्गों को आधुनिक सुविधा देने के लिए बना नया वृद्धाश्रम, आज लोकार्पण

नए भवन में 60 बुजुर्ग रह सकेंगे, जबकि पुराने भवन में 30 लोगों के रहने की व्यवस्था थी।

By Shashank.bajpaiEdited By: Shashank.bajpai
Publish Date: Sun, 12 Sep 2021 02:50:00 PM (IST)Updated Date: Sun, 12 Sep 2021 02:50:30 PM (IST)
बुजुर्गों को आधुनिक सुविधा देने के लिए बना नया वृद्धाश्रम, आज लोकार्पण

रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। 12 साल से कोटा रोड, गुढ़ियारी में किराए के मकान में चल रहे संजीवनी वृद्धाश्रम में निवास कर रहे बुजुर्ग अब नए आलीशान वृद्धाश्रम में रहेंगे। पुराने भवन में 30 बुजुर्गों के रहने की व्यवस्था थी। नए भवन में 60 बुजुर्ग रह सकेंगे। नए भवन का लोकार्पण रविवार को होने जा रहा है। बढ़ते कदम संस्था के सुनील नारवानी एवं उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश मध्यानी ने बताया कि अवंति विहार में आनंद आश्रम के नाम से नया भवन बनाया गया है।

ऐश्वर्या एम्पायर के समीप सूरज नगर, अवंति विहार में आनंद आश्रम का लोकार्पण शदाणी दरबार तीर्थ के नवम पीठाधीश संत युधिष्ठिर लाल दोपहर 12 बजे करेंगे। 10 हजार वर्गफीट में तीन मंजिला आश्रम बनाया गया है। निश्शुल्क वृद्धाश्रम में 30 महिलाओं और 30 पुरुषों के अलग-अलग भवन में रहने की व्यवस्था है। वृद्धाश्रम के प्रभारी सुनील छत्तवानी, मनोज लक्षवानी, रवि आसवानी, सुनील पेशवानी, रवि केसवानी, राजू झामनानी हैं।


ऊपर बनेगा बाल आश्रम

भविष्य में ऊपर के तलों पर बाल आश्रम, मानसिक विकलांगों का आश्रम, छात्रावास आदि का निर्माण कराया जाएगा। एक ही भवन में बच्चे, बुजुर्ग और युवा एक दूसरे का ख्याल रखते हुए आपस में पारिवारिक माहौल में आनंदपूर्वक रह सकेंगे, इसलिए इस भवन का नामकरण आनंद आश्रम किया गया है।

आश्रम में प्रवेश के नियम

- आयुसीमा न्यूनतम 60 वर्ष होनी चाहिए।

- वह किसी प्रकार के व्यसन का आदि न हो।

- कभी भी कोई आपराधिक या पुलिस रिकार्ड न रहा हो।

- किसी गंभीर या संक्रामक रोग से ग्रसित न हो।

- किसी प्रकार की कोई शारीरिक या मानसिक विकलांगता न हो।

- परिवार के अन्य सदस्यों की लिखित अनुमति आवश्यक होगी।

सुविधा

- शांतिप्रिय वातावरण में प्रकृति के साथ रहवास।

- बरामदे व आंगन की सुविधा।

- सुरक्षा व्यवस्था।

- 24 घंटे पानी की सुविधा।

- गरम पानी की सुविधा।

- ध्यान योग केंद्र, सम्मेलन कक्ष, अध्ययन कक्ष, मनोरंजन कक्ष

- मंदिर की स्थापना।

- नियमित स्वास्थ्य परीक्षण।