• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

एनआईटी रायपुर का कैंपस प्लेसमेंट: 217 कंपनियों ने दिया मौका, 60 लाख का मिला सर्वाधिक पैकेज

एनआईटी रायपुर के कैंपस प्लेसमेंट में इस वर्ष ऐतिहासिक सफलता मिली है। 217 कंपनियों ने 738 विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर दिए, जिसमें 74 प्रतिशत प्लेसम...और पढ़ें

By Paritosh DubeyEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Sat, 11 Jul 2026 01:36:15 PM (IST)Updated Date: Sat, 11 Jul 2026 01:36:15 PM (IST)
एनआईटी रायपुर का कैंपस प्लेसमेंट: 217 कंपनियों ने दिया मौका, 60 लाख का मिला सर्वाधिक पैकेज
कैंपसिंग के बाद उत्साहित विद्यार्थियों की प्रतीकात्मक एआई तस्वीर।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। एनआइटी ने वर्ष 2025-26 के कैंपस प्लेसमेंट में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। संस्थान के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के अनुसार इस वर्ष अब तक 217 कंपनियों ने कैंपस में भाग लिया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 87 कंपनियां अधिक हैं। इन कंपनियों ने स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के 738 विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान किए हैं।

स्नातक स्तर पर एकल आफर के आधार पर 636 विद्यार्थियों का चयन हुआ है, जबकि प्लेसमेंट दर बढ़कर 74 प्रतिशत पहुंच गई है। सर्वाधिक वार्षिक पैकेज 60.3 लाख रुपये तथा औसत पैकेज 12.39 लाख रुपये रहा।

अमेजन, माइक्रोसाफ्ट, ओरेकल व अन्य कई कंपनियां आईं

इस साल एनआइटी कैंपस सलेक्शन देश की कई बड़ी कंपनियां ने विद्यार्थियों को अवसर दिया। जिसमें प्रमुख कंपनियों में अमेजन, माइक्रोसाफ्ट, डी.ई. शा, ब्लैकराक, ओरेकल, वीजा, टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स, सैमसंग आरएंडडी, श्लम्बरजर, डेलायट, एक्सेंचर, जेडएस एसोसिएट्स, एलएंडटी, जेएसडब्ल्यू, वेदांता, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आदित्य बिड़ला समूह सहित कई प्रतिष्ठित संस्थान शामिल हुए।


सिविल, इलेक्ट्रिकल, केमिकल में अच्छी कैंपसिंग

बांच यानी शाखावार की बात करें तो सिविल इंजीनियरिंग में 98 प्रतिशत, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 90 प्रतिशत, केमिकल इंजीनियरिंग में 87 प्रतिशत तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 86 प्रतिशत विद्यार्थियों का चयन हुआ। वहीं कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रानिक्स एवं दूरसंचार इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को भी बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर मिले। आइटी और साफ्टवेयर डेवलपमेंट के साथ ही फिनटेक, कंसल्टिंग, अनुसंधान एवं विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता तथा मशीन लर्निंग और शिक्षा क्षेत्र में भी विद्यार्थियों का चयन हुआ।

साल दर साल बढ़ रहा आंकड़ा

  • वर्ष 2020-21 में 102 कंपनियां कैंपस पहुंची।
  • वर्ष 2022-23 में 125 कंपनियां पहुंची।
  • वर्ष 2024-25 में 127 कपंनियां पहुंची।
  • वर्ष 2025-26 में यह संख्या बढ़कर 217 हो गई।

पैकेज भी बढ़ा

सर्वाधिक पैकेज भी 55 लाख रुपये से बढ़कर 60.3 लाख रुपये वार्षिक तक पहुंच गया। 5 स्टूडेंट्स का सीसटीसी 60.3 एलपीए रहा। प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के प्रमुख प्रो. समीर बाजपेयी का कहना हैं कि शैक्षणिक संस्थान ने गुणवत्तापूर्ण अवसर उपलब्ध कराने के लिए उद्योगों के साथ लगातार समन्वय किया है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर करियर विकल्प मिल रहे हैं। आने वाले वर्षों में भी संस्थान प्लेसमेंट के क्षेत्र में विद्यार्थियों को बेहतर मौका मिलेगा।

विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों का मार्गदर्शन

यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और उद्योग जगत के साथ संस्थान के मजबूत संबंधों का परिणाम है।

- प्रो. एनवी रमना राव, एनआइटी रायपुर निदेशक