• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा- संकल्प नाम का कोई भी नक्सल ऑपरेशन छत्तीसगढ़ में नहीं चलाया जा रहा है

छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने स्पष्ट किया है कि राज्य में 'संकल्प' नाम का कोई भी नक्सल ऑपरेशन नहीं चलाया जा रहा है। उन्होंने मीडिया रिपोर्ट्स ...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 08 May 2025 01:36:07 PM (IST)Updated Date: Thu, 08 May 2025 01:47:43 PM (IST)
गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा- संकल्प नाम का कोई भी नक्सल ऑपरेशन छत्तीसगढ़ में नहीं चलाया जा रहा है
उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा। फाइल फोटो

HighLights

  1. गृह मंत्री का मीडिया रिपोर्ट्स का किया है खंडन।
  2. माओवादियों के खिलाफ कोई संकल्प ऑपरेशन नहीं।
  3. 22 माओवादी मारे जाने के आंकड़े पर भी सवाल।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने साफ किया है कि संकल्प नाम का राज्य में कोई भी माओवाद उन्मूलन आपरेशन नहीं चलाया जा रहा है। उनका कहना है कि विभिन्न समाचार माध्यमों में बताया जा रहा है कि बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर संकल्प नाम का माओवाद उन्मूलन के लिए अभियान चलाया गया, जो पूर्ण हो गया है।

उन्होंने साफ किया कि वह इस बात का पूर्णतः खंडन करते हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि संकल्प नाम का कोई भी अभियान राज्य की पुलिस अथवा संयुक्त टीम के द्वारा नहीं चलाया जा रहा है। खबरों में 22 माओवादियों के मारे जाने का आंकड़ा दिया जा रहा है, जो उचित नहीं है।


छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर घिरे हैं माओवादी

गौरतलब है कि माओवादियों के खिलाफ सुरक्षाबल लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर जवानों ने माओवादियों को घेर लिया है। लगातार हो रही कार्रवाई से माओवादी घबराए हुए हैं और शांति वार्ता की बात भी कह चुके हैं।

तेलंगाना ग्रेहाउंड फोस पर हमला

इस बीच तेलंगाना में माओवादियों ने ग्रेहाउंड फोर्स को निशाना बनाया। आईईडी की चपेट में आने से ग्रेहाउंड फोर्स के 5 जवान शहीद हो गए। इसके बाद माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर वहां मौजूद फोर्स ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें 10 माओवादियों के मारे जाने की सूचना सामने आ रही है। लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।