• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Yoga Center started: रायपुर के अग्रसेन महाविद्यालय में योग केंद्र शुरू, फ्री में उठाएं लाभ

योग आयोग के सचिव एमएल पांडेय ने कहा- आयोग द्वारा रायपुर के सभी 70 वार्डों में इस तरह के केंद्र शुरू किए जा रहे हैं।

By Shashank.bajpaiEdited By: Shashank.bajpai
Publish Date: Fri, 22 Oct 2021 03:30:00 PM (IST)Updated Date: Fri, 22 Oct 2021 03:30:47 PM (IST)
Yoga Center started: रायपुर के अग्रसेन महाविद्यालय में योग केंद्र शुरू, फ्री में उठाएं लाभ

रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। Yoga Center started: छत्तीसगढ़ योग आयोग ने अग्रसेन महाविद्यालय में गुरुवार को योग केंद्र शुरू किया। अब महाविद्यालय में योग केंद्र शुरू होने से पूरे आसपास के लोगों को निश्शुल्क योग प्रशिक्षण मिलेगा। योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि प्रकृति के अंधाधुंध दोहन के कारण हमे चेतावनी दी है कि यदि हम सिर्फ भौतिक सफलता के लिए ही जीते रहे, तो हमें आगे भी महामारी जैसे संकट का सामना करना पड़ेगा।

इस विषम परिस्थिति में योग का अनुशासन ही बचाव का एकमात्र उपाय है। योग आयोग के सचिव एमएल पांडेय ने कहा कि आयोग द्वारा रायपुर के सभी 70 वार्डों में इस तरह के केंद्र शुरू किए जा रहे हैं, ताकि लोगों की दिनचर्या में योग को एक नियमित प्रक्रिया के रूप में शामिल करने के लिए प्रेरित किया जा सके। इससे न सिर्फ वे स्वस्थ रहेंगे, बल्कि उनके जीवन की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा।


कार्यक्रम में महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड के पार्षद जितेंद्र अग्रवाल, महाविद्यालय के डायरेक्टर डा. वीके अग्रवाल, महाविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर प्रो. अमित अग्रवाल, महाविद्यालय के तकनीकी सलाहकार अनुराग अग्रवाल, प्राचार्य डा. युलेंद्र कुमार राजपूत, योग प्रशिक्षक शिवश्याम यादव, योग संकाय की विभागाध्यक्ष डा. मंजू सिंह ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

पत्रकारिता में करियर की संभावनाओं पर व्याख्यान आज

पुरानी बस्ती अग्रसेन महाविद्यालय में पत्रकारिता विभाग की ओर 22 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे पत्रकारिता में करियर की संभावनाओं पर व्याख्यान आयोजित किया गया। प्राचार्य डा. युलेंद्र कुमार राजपूत ने बताया कि व्याख्यान में आकाशवाणी के वरिष्ठ उद्घोषक परेश राव प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और इंटरनेट मीडिया में करियर की नई संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे।