• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रायपुर में नर्स की चाकू से वारकर हत्या, कमरे में मिली खून से सनी लाश

रायपुर में एक नर्स प्रियंका दास की चाकू से वारकर हत्या कर दी गई। वह नारायण हॉस्पिटल में कार्यरत थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। कमरे म...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 09 Oct 2025 12:51:16 PM (IST)Updated Date: Thu, 09 Oct 2025 12:54:44 PM (IST)
रायपुर में नर्स की चाकू से वारकर हत्या, कमरे में मिली खून से सनी लाश
घटनास्थल पर जांच करने पहुंचे पुलिस अधिकारी।

रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महिला नर्स की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोपी ने युवती पर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। उसकी की पहचान प्रियंका दास (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो NHMMI नारायण हॉस्पिटल में नर्सिंग स्टाफ के रूप में कार्यरत थी।

जानकारी के अनुसार प्रियंका टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित अपने किराए के कमरे में अकेले रहती थी। गुरुवार सुबह जब सहकर्मियों ने उसे फोन किया तो जवाब नहीं मिला। इसके बाद साथी कर्मचारी जब कमरे पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। किसी तरह दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो प्रियंका खून से सनी हालत में मृत पड़ी मिली।


सूचना मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में प्रियंका के शरीर पर चाकू के कई वार पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि हत्या देर रात की गई है।

फिलहाल पुलिस ने कमरे को सील कर एफएसएल टीम को बुलाया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे आपसी परिचय या विवाद की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच टिकरापारा थाना पुलिस कर रही है।