• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिल्ली नहीं, हाथी के गले में घंटी बांधने का देखा सपना, नाकाम अफसर ने कर डाला ऐसा काम

Elephant Attack वर्तमान में घंटियां सरगुजा हाथी रिजर्व क्षेत्र के डीएफओ कार्यालय स्थित स्टोर रूम में रखी गई हैं।

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Wed, 24 Jul 2019 04:03:34 AM (IST)Updated Date: Wed, 24 Jul 2019 03:17:50 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बिल्ली नहीं, हाथी के गले में घंटी बांधने का देखा सपना, नाकाम अफसर ने कर डाला ऐसा काम

रायपुर। प्रदेश में हाथी-मानव द्वंद्व रोकने के लिए वन विभाग द्वारा आधा दर्जन से अधिक योजनाएं शुरू की गईं, लेकिन इसके बाद भी समस्या का निदान नहीं हुआ। वन विभाग द्वारा जंगली हाथियों पर अंकुश लगाने के लिए उनके गले में घंटी बांधने की योजना लागू की थी। अधिकारी के आदेश पर विभाग ने घंटी खरीदने के लिए एक लाख रुपये के बजट की स्वीकृति कर दी थी।

पैसा स्वीकृत होने के बाद विभाग ने कुल 24 घंटिया खरीदी थीं। वन विभाग के कर्मचारियों ने प्रयोग के तौर पर नौ पालतू हाथियों के गले में घंटी पहनाई, लेकिन जंगली हाथियों के गले में घंटी बांधने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। विभाग अब खरीदी गई घंटियों को वापस करने की तैयारी कर रहा है।


भाभी के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखा प्रेमी, देवर ने कर दी हत्या

ज्ञात हो कि प्रदेश के 11 जिले हाथियों के आतंक से बुरी तरह प्रभावित हैं। आए दिन हाथी-मानव को कुचल कर मौत के घाट उतार रहे हैं। सरगुजा संभाग में हाथी-मानव द्वंद्व की सबसे ज्यादा घटनाएं घट रही थीं, जबकि हाथियों के लोकेशन की जानकारी के लिए उनको रेडियो कॉलर लगाया जा रहा है, लेकिन इससे खास सफलता नहीं मिली है, इसलिए विभाग के अधिकारियों ने घंटी पहनाने का निर्णय लिया था।

रायपुर : अवैध संबंध ने किया इनकार, जीजा ने साली को जिंदा जलाया

विभाग ने प्रयोग के तौर पर कर्नाटक से लाए गए कुमकी हाथियों के जरिए स्थानीय पालतू हाथियों को मिलाकर कुल नौ हाथियों के गले में घंटी बांधी। उसके बाद विभाग ने जंगली हाथियों के गले में घंटी बांधने की योजना बनाई, लेकिन वह सफल नहीं हुई।

सरगुजा हाथी रिजर्व के डीएफओ कार्यालय में रखी हैं घंटियां

वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि प्रयोग के तौर पर हाथियों के गले में घंटी बांधी गई थी। अब घंटियां उतार ली गई हैं। वर्तमान में घंटियां सरगुजा हाथी रिजर्व क्षेत्र के डीएफओ कार्यालय स्थित स्टोर रूम में रखी गई हैं।

पति-पत्नी में झगड़ा, परेशान पड़ोसी ने पड़ोसन के गाल पर दांत से काटा

एक लाख रुपये में खरीदी गई थीं घंटियां

विभाग ने घंटी खरीदने के लिए एक लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की थी। इसमें करीब 24 घंटियां रायपुर से खरीदी गई थीं। विभाग घंटियां को रायपुर लाकर वापस करने का तैयारी कर रहा है।

- हाथियों के गले में घंटी बांधने से न तो कोई नफा है और न ही नुकसान है। प्रयोग के तौर पर कुछ हाथियों के गले में घंटी बांधी गई थी। - जेएसीएस राव, एपीसीसीएफ, वाइल्ड लाइफ, छत्तीसगढ़

गाड़ी फाइनेंस कराने से पहले रहे सावधान, इन फॉर्म पर भूलकर भी मत करना साइन

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।