यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रायपुर जेल में एक कैदी की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत
जेल में बंद जगजीत सिंह उर्फ जग्गा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मंगलवार सुबह जगजीत सिंह बैरक के अंदर मृत मिला।
By Edited By:
Publish Date: Tue, 15 Sep 2015 01:31:31 PM (IST)Updated Date: Tue, 15 Sep 2015 02:00:13 PM (IST)
रायपुर। जेल में बंद जगजीत सिंह उर्फ जग्गा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मंगलवार सुबह जगजीत सिंह बैरक के अंदर मृत मिला। आमानाका थाना पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी। जेल प्रशासन उसकी मौत हार्ट अटैक से होना बता रहा है, लेकिन परिजन 36 साल के युवक की हार्ट अटैक से मौत होने की बात से इनकार कर रहे हैं।