• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Online Fraud: एटीएम कार्ड क्लोन कर महिला के खाते से ठग ने दिल्ली से उड़ाए 40 हजार

बैंक में शिकायत करने पर जांच में खुलासा हुआ कि एटीएम कार्ड का क्लोन कर किसी ने दिल्ली से पैसे का आहरण किया है।

By Himanshu SharmaEdited By: Himanshu Sharma
Publish Date: Tue, 11 Feb 2020 04:05:31 PM (IST)Updated Date: Tue, 11 Feb 2020 04:39:06 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Online Fraud: एटीएम कार्ड क्लोन कर महिला के खाते से ठग ने दिल्ली से उड़ाए 40 हजार
एटीएम कार्ड क्लोन कर महिला के खाते से ठग ने दिल्ली से उड़ाया 40 हजार।

रायपुर। राजधानी रायपुर समेत जिले में एटीएम फ्रॉड की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। रोज किसी न किसी को शातिर ठग झांसे में लेकर खाते में सेंध लगा रहे है। एक ऐसे ही मामले में महिला के खाते में सेंध लगाकर ठग ने दिल्ली के एटीएम बूथ से दो बार में 40 हजार रुपये का आहरण कर लिया। बैंक में शिकायत करने पर जांच में खुलासा हुआ कि एटीएम कार्ड का क्लोन कर किसी ने दिल्ली से पैसे का आहरण किया है। शिकायत पर खम्हारडीह थाना पुलिस धोखाधड़ी का केस दर्जकर जांच कर रही है।

डी-3 कचना निवासी माइनिंग का काम करने वाले देवेन्द्र प्रताप सिंह (35) ने खम्हारडीह पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराया कि उनकी मां गीता देवी के नाम से एसबीआई शास्त्री मार्केट शाखा में सैलरी खाता है। 6 फरवरी की शाम 5.36 बजे मोबाइल पर 20 हजार रुपये का आहरण होने का मैसेज देखकर गीता देवी चौंक गई। उन्होंने तत्काल बैंक मैनेजर को काल कर पैसे आहरण होने की जानकारी दी।


गीता देवी को कुछ समझ में नहीं आया कि यह कैसे हो रहा है जबकि एटीएम कार्ड उनके पास था। मैनेजर ने जांच कर बताया खाते से गलती से 20 हजार रुपये आहरण हुआ है, कुछ देर में पैसा वापस आ जाएगा। दूसरे दिन दोपहर 1.30 बजे दोबारा 20 हजार रुपये खाते से आहरण होने का मैसेज मिलने पर बैंक जाकर गीता देवी ने मैनेजर से बात की तो पता चला कि शातिर ठग ने एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर दिल्ली स्थित अलग-अलग एटीएम से दो बार में 40 हजार रुपये का आहरण किया है।

आधार नंबर पूछ ठग ने खाते से 62 हजार किया पार

लोक निर्माण विभाग के उपसंभाग तिल्दा नेवरा में पदस्थ सहायक ग्रेड तीन ग्राम टंडवा निवासी खूबचंद घृतलहरे एटीएम फ्रॉड के शिकार हो गए। दरअसल सोमवार दोपहर 3.30 बजे वे दफ्तर में ड्यूटी पर थे, उसी दौरान उनके मोबाइल पर 919631053612 नंबर से काल आया।

काल करने वाले ने खुद को बैंक का अफसर बतातेे हुए कहा कि आपका एटीएम कार्ड ब्लाक किया जा रहा है, अगर ब्लॉक से बचना है तो अपने आधार कार्ड का नंबर बताओं। ठग के झांसे में आकर खूबचंद ने आधार कार्ड का नंबर बता दिया। इसके बाद शाम 3.58 बजे खाते 35 हजार, 1999 रूपये और 10 हजार रुपये तथा कुछ देर बाद 15 हजार रुपये कुल 62 हजार रुपये बैंक आफ इंडिया छत्तीसगढ़ कालेज शाखा से किसी ने आहरण कर लिया। शिकायत पर तिल्दा नेवरा थाना पुलिस धोखाधड़ी का अपराध कायम कर

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।