• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 29, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Online Fraud : PayTM खाता ब्लॉक होने का झांसा देकर KYC नंबर पूछा और उड़ाया 15 हजार

Online Fraud : कृष्णा नगर कालोनी निवासी प्रमोद कुमार बजाज (56) बिलाड़ी स्थित अग्रवाल विद्युत पावर प्लांट में मैनेजर हैं।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Sat, 29 Feb 2020 07:26:56 PM (IST)Updated Date: Sun, 01 Mar 2020 07:54:27 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Online Fraud : PayTM खाता ब्लॉक होने का झांसा देकर KYC नंबर पूछा और उड़ाया 15 हजार

रायपुर। रायपुर में ऑनलाइन ठगी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। पेटीएम खाता ब्लॉक होने का झांसा देकर ऑनलाइन केवाईसी अपडेट करने के बहाने नंबर पूछकर दो खाते से करीब 15 हजार रुपये उड़ाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर तिल्दा पुलिस ने चार सौ बीसी का केस दर्ज कर किया है।

तिल्दा नेवरा थाना पुलिस के मुताबिक कृष्णा नगर कालोनी निवासी प्रमोद कुमार बजाज (56) बिलाड़ी स्थित अग्रवाल विद्युत पावर प्लांट में मैनेजर हैं। उनका खाता बैंक आफ बड़ौदा तिल्दा शाखा में है। इस खाते में 18 फरवरी को 17 हजार 647 रुपये जमा था, जबकि पत्नी सुनैना बजाज के नाम पर संयुक्त बचत खाते में 5 हजार 53 रुपये जमा था।


18 फरवरी की सुबह 10.30 बजे प्रमोद प्लांट के दफ्तर में बैठे थे, तभी मोबाइल नंबर 6294914461 से कॉल आया। ठग ने खुद को पेटीएम कस्टमर केयर से होना बताकर पेटीएम खाता ब्लाक होने की जानकारी देते हुए प्रमोद को पेटीएम खाता ऑनलाइन अपडेट करने के लिए एप लोड करने कहा।

झांसे में आकर प्रमोद ने एप डाउनलोड कर लिया। इसके बाद ठग ने कुछ नंबर बताकर एप में और 10 रुपये पेटीएम खाते में डालने को कहा। ठग के बताए अनुसार प्रमोद ने पेटीएम मंे डेबिट कार्ड से 10 रुपये डाल दिया। इसके बाद उनका मोबाइल हैंग हो गया। मोबाइल स्वीच ऑफ कर दोबारा चालू करने पर दोनों खाते से क्रमश: 9990 और 5 हजार रुपये ट्रांजेक्शन होने का मैसेज देखकर प्रमोद चौंक गए। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चाय बेचने वाले के खाते में ठग ने लगाई सेंध, 44 हजार पार

एक अन्य मामले में रायपुर में एक चाय बेचने वाले के बैंक खाते में सेंध लगाकर ठग ने 44 हजार रुपये पार कर दिया। ठगी के शिकार ब्राम्हणपारा निवासी सुंदर लाल साहू (27) की शिकायत पर आजादचौक थाना पुलिस ने चार सौ बीसी का केस दर्ज किया है।

आजादचौक पुलिस थाना प्रभारी केके बाजपेयी ने बताया कि सुंदरलाल साहू चाय बेचकर परिवार का पेट पालता है। उसका खाता इंडियन ओवरसीज बैंक और इसाफ बैंक में हैं। दोनों के एटीएम कार्ड हैं। 19 फरवरी को सुंदरलाल के मोबाइल पर 8509134500 नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक का मैनेजर बताकर कहा कि आपका एटीएम कार्ड क्लासिक वाला है, जिसमें कम लेन-देन कर सकते हैं।

ज्यादा लेन-देन करने के लिए नया एटीएम डेबिट वीजा कार्ड बनाकर भेज रहा हूं। इसके लिए आपको एटीएम का कार्ड नंबर बताना होगा। ठग के झांसे में आकर सुंदरलाल ने इंडियन ओवरसीज बैंक का एटीएम कार्ड का नंबर बताया दिया। उसके बाद ठग ने कहा कि ओटीपी नंबर भेजा हूं, जिसे बताने पर नया कार्ड बन जाएगा।

ओटीपी नंबर बताने पर ठग ने गलत ओटीपी बताये हो कहकर दो बार फिर से ओटीपी नंबर भेजकर इसाफ बैंक के एटीएम कार्ड का भी नंबर पूछकर खाते से दो बार में 1 हजार और 999 रुपये निकाल लिया। शंका होने पर सुंदरलाल ने बैंक में जाकर जानकारी ली तब ठगी का शिकार होने का पता चला। इंडियन ओवरसीज बैंक में जाकर जब पासबुक अपडेट कराया तो खाते से इंकम ट्रू बैलेंस एवं इंकम सीटी ट्रस पे के माध्यम से तीन बार में क्रमश: 9190 रुपये, 14000 रुपये और 19 हजार रुपये, कुल 44 हजार 189 रुपये ठग द्वारा पार करने की जानकारी हुई।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।