• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Online Payment Fraud : ऑनलाइन पेमेंट करते हैं तो जरूर पढ़े सभी पेमेंट ऐप पर ये सावधानियां

Payment Apps Precautions : साइबर एक्सपर्ट मोहित साहू ने बताया कि जितने भी ऑन लाइन पेमेंट एप हैं इन सब पर ठगों की निगाहें हैं।

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Mon, 17 Feb 2020 04:01:42 AM (IST)Updated Date: Tue, 18 Feb 2020 08:48:28 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Online Payment Fraud : ऑनलाइन पेमेंट करते हैं तो जरूर पढ़े सभी पेमेंट ऐप पर ये सावधानियां

रायपुर। गूगल पे, फोन पे, भीम एप आदि का चलन डिजिटल लेन-देन के लिए अब काफी बढ़ गया है। कई बार समझदार और पढ़े लिखे लोग भी Payment App पर आए मैसेज को ध्यान से नहीं पढ़ते और जल्दी से Pay वाली जगह पर क्लिक कर देते हैं और धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं। Online Payment Fraud से बचने का एकमात्र उपाय है सतर्कता। साइबर एक्सपर्ट मोहित साहू ने बताया कि जितने भी Online Payment एप हैं, इन सब पर ठगों की निगाहें हैं।

QR कोड स्कैन और मैसेज के नाम पर Online Payment Fraud के मामले सामने आ रहे हैं। अगर आप किसी शख्स को पेमेंट एप के जरिए पैसे भेज रहे हैं, तो इसके लिए एम-पिन और यूपीआइ पिन की जरूरत होती है। बिना यूपीआई पिन के किसी को भी पैसा नहीं भेजा जा सकता। वहीं अगर कोई आपको पेमेंट एप के जरिए पैसे भेज रहा है तो आपको पेमेंट एप पर कहीं टैप करने की जरूरत नहीं है और न ही कोई पिन डालने की।


Online Payment Fraud जालसाजों से ऐसे कर सकते हैं बचाव :

भीम एप :

जिससे पैसों की मांग की जाती है, उसे रिक्वेस्ट भेजी जाती है। रिक्वेस्ट में वह वांछित रकम दी होती है। अगर आप रिक्वेस्ट भेजने वाले शख्स को जानते हैं और पैसे देना चाहते हैं तो एप्रुव पर टैप कर दें। ऐसा करते ही नीचे पे लिखा दिखाई देगा। इस पर टैप करने के बाद आपको यूपीआइ डालना होगा। यह पिन डालते ही आपके अकाउंट से पैसे कट जाएंगे और रिक्वेस्ट भेजने वाले के अकाउंट में पहुंच जाएंगे।

पेटीएम :

इस ऐप से कोई पैसों की मांग करता है तो वह शख्स पैसे मांगने वाले को क्यूआर कोड भेजता है। क्यूआर कोड के बीच में वांछित रकम होती है। साथ ही क्यूआर कोड के साथ पेटीएम का लिंक भी होता है। इस लिंक को जालसाज आपको मैसेज, फेसबुक मैसेंजर, वॉट्सएप, ई-मेल या किसी अन्य तरीके से भेज सकता है।

क्या करें : अगर आप क्यूआर कोड भेजने वाले को जानते हैं और उसे पैसे देना चाहते हैं तो उस लिंक पर क्लिक करके पेमेंट अकाउंट ओपन करें।

फोन पे

डिजिटल पेमेंट के लिए फोनपे का इस्तेमाल भी काफी हो रहा है। पैसे मांगने वाला रिक्वेस्ट वाले ऑप्शन का प्रयोग करता है और उसे जो रकम मंगानी होती है उसे भरकर आपको भेज देता है।

क्या करें, क्या न करें : मैसेज मिलने पर आपके पास पे, लेटर और डिक्लाइन का विकल्प आता है। अगर आप पैसे देना चाहते हैं तो पे पर टैप करें। इसके बाद अपना बैंक अकाउंट सिलेक्ट करें। अब आपको यूपीआइ पिन डालना होगा। यह पिन डालते ही रकम आपके अकाउंट से कट जाएगी। अगर पैसा नहीं भेजना है तो डिक्लाइन पर टैप कर दें।

गूगल पे

जब भी इस एप के जरिए पैसों की रिक्वेस्ट भेजी जाती है तो ऐप में ऊपर की ओर ही पैसे मांगने वाले का फोटो (अगर है तो) या नाम के पहले अक्षर (अंग्रेजी के) दिखने लगते हैं।

क्या करें, क्या न करें : अगर पैसा देना हो तो पे पर टैप करना होगा। इसके बाद अपना बैंक अकाउंट सिलेक्ट कर यूपीआइ पिन डालना होगा। पिन डालते ही रकम आपके अकाउंट से कट जाएगी। पैसा न भेजना हो तो डिक्लाइन पर टैप पर दें।

इंटरनेट यूज करते समय बरतें सावधानी

- वेबसाइट पर पे लॉग करते हैं तो लॉगआउट जरूर करें

- साइबर कैफे में इंटरनेट बैकिंग का प्रयोग कभी ना करें

- फेक वेबसाइट्स से सजग रहें। गूगल पर हेल्पलाइन नंबर न सर्च करें।

- किसी बैंक या अन्य से मिलते जुलते ई-मेल पर पर्सनल जानकारी देने से बचें।

- पायरेटेड सॉफ्टवेयर से सावधान रहें।

- अपने स्मार्टफोन को नियमित रूप से अपडेट करते रहें।

- कोई साफ्टवेयर यूज करने के पहले उसके बारे में पूरी जानकारी लें।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।