• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

दुर्ग में अफीम की खेती पर सियासी घमासान, बैकफुट पर भाजपा... मोर्चे पर कांग्रेस

दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के फार्महाउस पर अफीम की खेती पकड़े जाने के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गई है।

By Sandeep TiwariEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 09 Mar 2026 01:32:26 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Mar 2026 01:32:26 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
दुर्ग में अफीम की खेती पर सियासी घमासान, बैकफुट पर भाजपा... मोर्चे पर कांग्रेस
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ताओं ने रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

HighLights

  1. कांग्रेस ने सरकार पर नशा कारोबार संरक्षण का आरोप
  2. भूपेश बघेल ने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो शेयर किया
  3. आरोपित विनायक ताम्रकार को BJP ने तत्काल निलंबित किया

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के फार्महाउस पर अफीम की खेती का भंडाफोड़ होने के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। इस मामले को लेकर सत्ताधारी भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

कांग्रेस जहां इसे सरकार के संरक्षण में चल रहा नशा कारोबार बता रही है, वहीं भाजपा का कहना है कि यह गतिविधि पिछले पांच वर्षों से चल रही थी, जिसकी शुरुआत पूर्ववर्ती कांग्रेस शासनकाल में हुई।

भूपेश बघेल ने सरकार पर उठाए सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले को लेकर प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। बघेल ने इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि आरोपित विनायक ताम्रकार के संबंध प्रभावशाली मंत्रियों और अधिकारियों से हैं। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को विधानसभा में उठाया जाएगा ताकि सच्चाई सामने आ सके।


कांग्रेस ने गृह मंत्री से मांगा इस्तीफा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बिना सरकारी संरक्षण के इतने बड़े पैमाने पर अफीम की खेती संभव नहीं है। बैज ने इस मामले में जिम्मेदारी तय करने की मांग करते हुए प्रदेश के गृह मंत्री से इस्तीफा देने की मांग की।

भाजपा का पलटवार, कांग्रेस के आरोप खारिज

इधर भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पलटवार किया। रविवार को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ताओं ने रायपुर के एकात्म परिसर में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस के आरोपों को निराधार बताया। भाजपा प्रवक्ता डॉ. विजय शंकर मिश्रा ने वीडियो साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए सवाल उठाया कि जब प्रशासन अपनी कार्रवाई पूरी कर चुका था, तो अगले दिन भूपेश बघेल कैमरा लेकर वहां क्यों पहुंचे।

कार्रवाई का भाजपा ने दिया ब्यौरा

भाजपा नेताओं का कहना है कि मामला सामने आते ही सरकार ने एक घंटे के भीतर कलेक्टर और पुलिस को मौके पर भेजकर फसल जब्त कराई। साथ ही आरोपित विनायक ताम्रकार को तत्काल पार्टी से निलंबित कर दिया गया। भाजपा का दावा है कि अफीम की खेती पिछले पांच वर्षों से चल रही थी, जिससे स्पष्ट होता है कि यह कांग्रेस सरकार के समय शुरू हुई।

कांग्रेस से जवाब मांगने का दावा

भाजपा के प्रदेश मंत्री अमित साहू ने कहा कि पार्टी में किसी भी अपराधी के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कांग्रेस से सवाल करते हुए कहा कि वह बताए कि जेल जा चुके अपने विधायकों और दागी पूर्व मंत्रियों पर अब तक क्या कार्रवाई की गई है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।