• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युवक कांग्रेस और एनएसयूआइ में प्रदेश अध्यक्ष के लिए दावेदारों के शक्ति प्रदर्शन से संगठन चिंतित

पद पाने दावेदार आला नेताओं के लगा रहे चक्कर, खुद को बता रहे दूसरों से बेहतर।

By Shashank.bajpaiEdited By: Shashank.bajpai
Publish Date: Mon, 09 Aug 2021 08:26:59 AM (IST)Updated Date: Mon, 09 Aug 2021 08:26:59 AM (IST)
युवक कांग्रेस और एनएसयूआइ में प्रदेश अध्यक्ष के लिए दावेदारों के शक्ति प्रदर्शन से संगठन चिंतित

रायपुर(नईदुनिया, राज्य ब्यूरो)।युवक कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) में प्रदेश अध्यक्ष के लिए दावेदारों के बीच शक्ति प्रदर्शन ने संगठन की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद्र कोको पाढ़ी का कार्यकाल एक वर्ष बचा है इसके बावजूद दावेदारों ने जोर लगाना शुरू कर दिया है।

पांच अगस्त को महंगाई, पेगासस जसूसी कांड और कृषि कानूनों के विरोध में देशभर से युवक कांग्रेसी दिल्ली में संसद का घेराव करने के लिए पहुंचे थे। छत्तीसगढ़ से करीब दो हजार युवक कांग्रेसी गए थे। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारे लगे थे, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। इसमें अध्यक्ष पद के दावेदार नेता और उनके साथी शामिल थे।


एनएसयूआइ प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव का इंतजार

युवा कांग्रेस की तरह एनएसयूआइ के प्रदेश अध्यक्ष पद के दावेदार चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। इस पद पर 2014 से आकाश शर्मा है। 2018 में विधानसभा चुनाव के पहले एनएसयूआइ के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए सदस्यता अभियान चलाया गया था, लेकिन विधानसभा चुनाव के चलते चुनाव नहीं हो पाया। विधानसभा चुनाव को ढाई साल हो चुके हैं। अब एक बार फिर अध्यक्ष चुनाव के लिए हलचल तेज हो गई है।

मौका मिलते ही पहुंच जाते हैं शक्ति प्रदर्शन करने

युवक कांग्रेस और एनएसयूआइ में प्रदेश अध्यक्ष के दावेदार मौका मिलते ही अपने समर्थकों को साथ लेकर शक्ति प्रदर्शन करने से भी नहीं चूक रहे हैं। पिछले दिनों कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, सहप्रभारी डा. चंदन यादव और सप्तगिरी शंकर उल्का रायपुर आए थे, उस समय शक्ति प्रदर्शन के लिए युवा कांग्रेस और एनएसयूआइ के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एयरपोर्ट पहुंच गए थे। भीड़ की वजह से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित कई बड़े नेताओं को एयरपोर्ट में प्रवेश नहीं मिल पाया था।