• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh Panchayat Chunav: छत्तीसगढ़ में नगर निगम वार्डों का आरक्षण आज… ओबीसी को मिलेगा फायदा, कई पार्षदों की मेहनत पर गिरेगी गाज

रायपुर नगर निगम में ओबीसी के वार्ड लॉटरी सिस्टम तय किए जाएंगे। लॉटरी में ओबीसी के 23 वार्ड तय होने के बाद बचे हुए 35 वार्ड अनारक्षित वर्ग में चले जाएं...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 19 Dec 2024 11:58:41 AM (IST)Updated Date: Thu, 19 Dec 2024 12:12:59 PM (IST)
Chhattisgarh Panchayat Chunav: छत्तीसगढ़ में नगर निगम वार्डों का आरक्षण आज… ओबीसी को मिलेगा फायदा, कई पार्षदों की मेहनत पर गिरेगी गाज
रायपुर नगर निगम बिल्डिंग (फाइल फोटो)

HighLights

  1. रायपुर निगम में कुल 70 वार्ड हैं, इनमें एससी और एसटी के 12 वार्ड
  2. शेष 58 वार्डों में ओबीसी और अनारक्षित वार्डों को तय किया जाएगा
  3. इसमें 23 वार्ड ओबीसी के होंगे और 35 वार्ड अनारक्षित वर्ग के होंगे

सौरभ मिश्रा, रायपुर। Chhattisgarh Nagar Nigam Chunav: नगर निगम के वार्डों का गुरुवार को आरक्षण होने जा रहा है। शहीद स्मारक भवन में सुबह 11 बजे से आरक्षण की प्रक्रिया चलेगी। इस दौरान जनप्रतिनिधियों के साथ आम जनता भी मौके पर मौजूद रहेगी।

इस बार आरक्षण का फायदा ओबीसी वर्ग को मिलने वाला है। पिछले चुनाव में जहां ओबीसी की 18 सीटें थी, वहीं इस बार 23 सीटें मिल सकती हैं। इसका कारण यह है कि आरक्षण 2011 की जनगणना के अनुसार किया जाएगा।


इसके मुताबिक, नगर निगम क्षेत्र में अनुसूचित जाति वर्ग की जनसंख्या जहां 12.81 प्रतिशत है, वहीं अनुसूचित जनजाति वर्ग की जनसंख्या 4.29 प्रतिशत है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या 50 प्रतिशत कम होने की वजह से इसका फायदा ओबीसी वर्ग को मिलेगा। इनकी पांच सीटें बढ़ने की संभावना है।

सामान्य वर्ग को उठाना पड़ेगा नुकसान

इसका खामियाजा अनारक्षित वर्ग को उठाना पड़ेगा। इस चुनाव में अनारक्षित वर्ग की 35 सीटें होने की संभावना है। वहीं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की पिछले चुनाव की तहत नौ और तीन सीटें रहने वाली हैं।

naidunia_image

एक तिहाई वार्डों में महिलाओं का होगा कब्जा

नगर निगम चुनाव में एक तिहाई वार्डों में महिलाओं का कब्जा रहने वाला है। परिसीमन के चलते इस बार महिला पार्षदों की संख्या 23 रहने वाली है। क्योंकि ओबीसी वर्ग को मिले फायदे का असर महिला आरक्षण में भी पड़ेगा।

अनुसूचित जाति वर्ग में जहां पिछली बार की तरह तीन वार्ड महिला आरक्षित होंगे, वहीं अनुसूचित जनजाति वर्ग में एक महिला आरक्षित वार्ड होगा। ओबीसी के वार्डों की संख्या बढ़ने से महिला आरक्षित वार्ड आठ होने वाले हैं। अनारक्षित वर्ग के लिए 11 महिला अनारक्षित वार्ड होंगे।

यहां भी क्लिक करें - परिसीमन के बाद बदली परिस्थितियां, होगा रायपुर के निगम के वार्डों का आरक्षण

naidunia_image

दुर्ग सहित सात निकायों के वार्डों का आरक्षण भी

आगामी निकाय चुनाव के लिए जिले के नगरीय निकायों के वार्डों का आरक्षण कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया जाएगा। विहित अधिकारी कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने निकाय वार वार्ड आरक्षण के लिए समय निर्धारित की है।

नगर पालिक निगम दुर्ग के वार्डों का आरक्षण दोपहर चार से साढ़े चार बजे तक किया जाएगा। नगर पालिका परिषद कुम्हारी के वार्डों का आरक्षण दोपहर साढ़े चार से 4.45 बजे तक, नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के वार्डों का आरक्षण 4.45 बजे से पांच बजे तक, नगर पालिका परिषद अहिवारा का पांच बजे से 5.15 बजे तक निर्धारित है।

यहां भी क्लिक करें - कांग्रेस में होगी जोगी परिवार की वापसी… जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के विलय लिए रेणु जोगी ने लिखी चिट्ठी

इसी प्रकार नगर पंचायत पाटन के वार्डों का आरक्षण शाम 5.15 बजे से साढ़े पांच बजे तक, नगर पंचायत उतई के वार्डों का शाम साढ़े पांच से 5.45 बजे तक व नगर पंचायत धमधा के वार्डों का आरक्षण शाम 5.45 से छह बजे तक का समय निर्धारित है। नगरीय निकायों के वार्ड आरक्षण के दौरान आम नागरिक भी उपस्थित रह सकते हैं।