• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंडरी बस स्टैंड को भी बिलासपुर, रायगढ़ के तरफ जाने वाली बसों के लिए रखें चालू- बृजमोहन अग्रवाल

स्काईवॉक पर तत्काल निर्णय लें व अटल एक्सप्रेसवे को शीघ्र चालू करें। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के साथ हिंदी मीडियम स्कूल भी चालू रखें।

By Shashank.bajpaiEdited By: Shashank.bajpai
Publish Date: Sat, 21 Aug 2021 03:35:00 PM (IST)Updated Date: Sat, 21 Aug 2021 03:35:32 PM (IST)
पंडरी बस स्टैंड को भी बिलासपुर, रायगढ़ के तरफ जाने वाली बसों के लिए रखें चालू- बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। श्री बालाजी स्वामी ट्रस्ट श्री दूधाधारी मठ अंतरराज्यीय बस स्टैंड के उद्घाटन के अवसर पर भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि नया बस स्टैंड तो चालू हो गया है, लेकिन पंडरी स्थित पुराने बस स्टैंड को भी बस स्टैंड के रूप में ही चालू रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिलासपुर, रायगढ़, कवर्धा, अंबिकापुर, जशपुर व सरगुजा जाने वाली राज्य के अंदर की बसें को पंडरी बस स्टैंड से रवाना किया जाए। राज्य से बाहर जाने वाली सभी बस का परिचालन अंतरराज्यीय बस स्टैंड से किया जाए।

अग्रवाल ने कहा कि रायपुर शहर में ट्रैफिक की समस्या की मुख्य वजह शहर में चारों तरफ सड़कों पर रिंग रोड में बेतरतीब खड़ी बसें हैं। इस बस स्टैंड के उद्घाटन के साथ यह तय होना चाहिए कि बसें सिर्फ बस स्टैंड में ही खड़ी हो और यहीं से गंतव्य की ओर रवाना हो। बीच मार्ग में जहां-तहां उन्हें खड़ा न किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि शारदा चौक से तात्यापारा सड़क चौड़ीकरण का काम शीघ्रता से कराने के लिए राशि जारी की जाए। सड़क के चौड़ीकरण होने से आधे रायपुर शहर को जाम में नहीं फंसना पड़ेगा।


अग्रवाल ने कहा कि शहर में निर्माणाधीन स्काईवॉक, एक्सप्रेस-वे पर सरकार को शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। ढाई साल से अधिक समय होने के बाद भी सरकार इस पर कोई फैसला नहीं ले पाई है। अग्रवाल ने कहा कि रायपुर में 100 बिस्तर के मठपुरैना, गुढ़ियारी व बिरगांव में 3 हॉस्पिटल बनने के लिए बजट में प्रावधान किया गया था। यहां हॉस्पिटल का संचालन पीपीपी मोड में होना था। राज्य सरकार इन तीनों स्थान पर शीघ्र हॉस्पिटल का निर्माण कर हॉस्पिटल को चालू कराने का निर्णय लें।

रायपुर सहित प्रदेश भर में खोले गए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल पर भी उन्होंने अपनी बात रखी। अग्रवाल ने कहा कि अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोलने का मैं स्वागत करता हूं पर इसी स्कूल के नाम से यहां पर संचालित हिंदी मीडियम स्कूलों को भी चालू रहना चाहिए। उसी कैंपस में अलग-अलग पाली में चलाया जाना चाहिएष अंग्रेजी स्कूल के नाम पर हिंदी मीडियम स्कूलों को बंद नहीं किया जाना चाहिए इस विषय पर सरकार को निर्णय लेना चाहिए।