• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

अमरकटंक, गीतांजली, रथयात्रा स्पेशल चलीं लेट, आठ -नौ घंटे के विलंब से किसी की फ्लाइट छूटी तो किसी का बिगड़ा शेड्यूल

रायपुर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनें शनिवार को घंटों देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा हुई। अमरकंटक और गीतांजलि एक्सप्रेस ...और पढ़ें

By Goswami SahuEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Sun, 12 Jul 2026 10:16:44 AM (IST)Updated Date: Sun, 12 Jul 2026 10:19:08 AM (IST)
अमरकटंक, गीतांजली, रथयात्रा स्पेशल चलीं लेट,  आठ -नौ घंटे के विलंब से किसी की फ्लाइट छूटी तो किसी का बिगड़ा शेड्यूल
रेलवे की प्रतीकात्मक तस्वीर। अर्काइव

HighLights

  1. रायपुर स्टेशन पर ट्रेनों की लेटलतीफी बरकरार
  2. साढ़े आठ घंटे देरी से पहुंची रथयात्रा स्पेशल
  3. ट्रेन की देरी से यात्रियों की फ्लाइट छूटी

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। : राजधानी के रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों की लेट-लतीफी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को बिलासपुर और दुर्ग, नागपुर की ओर जाने वाली कई प्रमुख और एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से रायपुर स्टेशन पहुंचीं। इसके कारण यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ा, जिससे उन्हें असुविधा और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा।

रायपुर से बिलासपुर की ओर जाने वाली गाड़ियों की स्थिति सुबह से ही बिगड़ी रही। वहीं दुर्ग-नागपुर की तरफ जाने वाली ट्रेनों की स्थिति सबसे ज्यादा खराब रही। मुंबई रूट से आने वाली ट्रेनें सबसे अधिक प्रभावित हुईं। स्टेशन पहुंचे यात्रियों का कहना है कि ट्रेनों के इस तरह अनिश्चितकाल के लिए लेट होने से उनके आगे के सफर का पूरा शेड्यूल बिगड़ जाता है।


बिलासपुर की ओर जाने वाली ट्रेनें घंटों देरी से आईं

18240 शिवनाथ एक्सप्रेस : तय समय सुबह पांच बजे के बजाय एक घंटा देरी से सुबह छह बजे पहुंची।

18110 टाटानगर एक्सप्रेस : सुबह 5.30 बजे के स्थान पर दो घंटे लेट, यानी सुबह साढ़े सात बजे स्टेशन आई।

03255 पटना स्पेशल : दोपहर 12:30 बजे की जगह दोपहर 1:54 बजे पहुंची।

12101 ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस : दोपहर 2:10 बजे के बजाय दोपहर 2:39 बजे रायपुर पहुंची।

12129 आजाद हिंद एक्सप्रेस : दोपहर 2:35 बजे के स्थान पर दोपहर 3:20 बजे आई।

दुर्ग की ओर जाने वाली गाड़ियों का सबसे बुरा हाल

12860 गीतांजलि एक्सप्रेस : रात 2:40 बजे पहुंचने वाली ट्रेन साढ़े चार घंटे की देरी से सुबह 7:10 बजे आई।

12870 मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस : रात तीन बजे के बजाय सुबह 11:18 बजे पहुंची (सवा आठ घंटे लेट)।

08802 गोंदिया स्पेशल : रात 3:10 बजे आने वाली ट्रेन 8.45 घंटे लेट, दोपहर 11:45 बजे रायपुर पहुंची।

15159 सारनाथ एक्सप्रेस : सुबह 4:50 बजे की जगह चार घंटे से अधिक की देरी से सुबह 9:10 बजे आई।

22846 हटिया-पुणे सुपरफास्ट : सुबह 5:35 बजे के बजाय सुबह 8:20 बजे पहुंची।

12854 अमरकंटक एक्सप्रेस : सुबह 6:55 बजे के स्थान पर सुबह साढ़े नौ बजे स्टेशन पहुंची।

17008 चाल्र्सपाली एक्सप्रेस : सुबह 6:20 बजे की जगह सुबह 8:35 बजे आई।

18030 मुंबई एलटीटी एक्सप्रेस : सुबह 8:20 बजे के बजाय सुबह साढ़े नौ बजे पहुंची।

सुबह 10 बजे रायपुर पहुंचने वाली रथयात्रा स्पेशल 11.46 बजे पहुंची

पुरी रथयात्रा के अवसर पर रेलवे की ओर से चलाई गई स्पेशल ट्रेन यात्रियों के लिए राहत के बजाय आफत बन गई। पुरी से गोंदिया के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 08802 गोंदिया रथयात्रा स्पेशल अपने निर्धारित समय से साढ़े आठ घंटे की देरी से रायपुर पहुंची। इस अव्यवस्था के कारण कई यात्रियों की फ्लाइट छूट गई। वहीं ट्रेन में पैंट्रीकार न होने से यात्रियों को भूखे-प्यासे सफर करना पड़ा। यह ट्रेन पुरी से ही अपने निर्धारित समय दोपहर एक बजे के बजाय साढ़े तीन घंटे की देरी से शाम 4:36 बजे रवाना हुई। इसके बाद रास्ते में ट्रेन की लेट-लतीफी और बढ़ती चली गई। संबलपुर स्टेशन पहुंचने का समय शाम 7:20 बजे था, लेकिन यह रात दो बजे यानी करीब सात घंटे देरी से पहुंची। टिटलागढ़ स्टेशन पर ट्रेन को बिना किसी स्पष्ट कारण के करीब चार घंटे तक खड़ा रखा गया। तड़के 3:10 बजे रायपुर स्टेशन पहुंचने वाली यह ट्रेन सुबह 11:46 बजे पहुंची।

सुबह 10 बजे रायपुर से थी फ्लाइट, गाड़ी 11.46 बजे स्टेशन पहुंची

संबलपुर से रायपुर की यात्रा कर रहे यात्री तोपेश ने बताया कि ट्रेन की इस भारी देरी के कारण रायपुर से सुबह 10 बजे की उनकी और उनकी बहन की फ्लाइट छूट गई। इसके अलावा ट्रेन में रसोईयान की सुविधा न होने के कारण यात्रियों को खाने-पीने की चीजों के लिए पूरे रास्ते परेशान होना पड़ा। यात्रियों का कहना है कि जब रेलवे विशेष अवसरों पर स्पेशल ट्रेनें चलाता है, तो समय पर संचालन और बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करना चाहिए। ऐसी स्थिति में जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए।