• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PDS Ration Shop Raipur: राशन दुकान खोलने की होड़, रायपुर के हर वार्ड में लगी आवेदकों की कतार

PDS Ration Shop Raipur: खाद्य विभाग ने मंगाए थे 140 दुकान खोलने के लिए आवेदन, 460 आवेदनों की जांच शुरू।

By Kadir KhanEdited By: Kadir Khan
Publish Date: Sun, 07 Nov 2021 09:20:00 AM (IST)Updated Date: Sun, 07 Nov 2021 08:07:36 AM (IST)
PDS Ration Shop Raipur: राशन दुकान खोलने की होड़, रायपुर के हर वार्ड में लगी आवेदकों की कतार

PDS Ration Shop Raipur: रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। राजधानी के विभिन्ना वार्डों में 140 नई राशन दुकानें खोलने की प्रक्रिया चल रही है। संचालन के लिए खाद्य विभाग ने आवेदन आमंत्रित किए थे। 140 दुकान के लिए करीब 460 आवेदन मिले हैं। ऐसा पहली बार है कि राशन दुकान खोलने के लिए हर वार्ड में होड़-सी लगी हुई है। अधिकारियों के मुताबिक सभी आवेदकों के रिकार्ड को देखा जा रहा है। छंटनी की प्रक्रिया होने के बाद दुकान आवंटित कर दी जाएगी। आवेदनों की जांच करने के लिए खाद्य निरीक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है और वे लगातार छानबीन में लगे हुए हैं।

नई दुकानें खुलने से कम हो जाएगी भीड़

खाद्य नियंत्रक तरुण राठौर का कहना है कि नई दुकानें खुलने से राशन दुकानों में लगने वाली भीड़ भी कम हो जाएगी। इन दुकानों में प्राथमिकता और अंत्योदय राशन कार्ड के 500 संख्या के अलावा सामान्य राशन कार्ड संख्या का समानुपातिक संख्या में नए राशन दुकानों में विभाजित कर दिया जाएगा। इससे अधिक भीड़ वाले दुकानों में लोगों को राहत भी मिलेगी और राशन भी आसानी से मिल जाएगा।


किस वार्ड में खुलनी है कितनी दुकानें

वार्ड का नाम दुकानें आवेदन

वल्लभ भाई पटेल 4 22

वामन राव लाखे 5 20

सुधीर मुखर्जी वार्ड 2 20

बंजारी माता वार्ड 4 13

कुशाभाऊ ठाकरे 4 15

भीमराव अंबेडकर 5 16

महात्मा गांधी 2 11

डा. एपीजे कलाम 5 17

मोरेश्वर राव वार्ड 5 16

चंद्रशेखर आजाद 3 12

चल रही है आवेदनों की छंटनी

राशन दुकान खोलने के लिए 15 सितंबर तक आवेदन मंगाए गए थे। अभी आवेदनों की छंटनी चल रही है। इसके बाद प्रक्रिया पूरी की जाएगी। - तरुण राठौर, खाद्य नियंत्रक, रायपुर