• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब सड़क पर उतर आई सांप और नेवले की जानी जुश्मनी, तो इनकी फाइट देखने ठहर गया ट्रैफिक

रायपुर में एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर एक खास नजारा देखने को मिला जब एक सांप और नेवले बीच सड़क आपस में भिड़ गिए। सांप और नेवले की लड़ाई तो हमेशा से ...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sat, 26 Jul 2025 08:42:43 AM (IST)Updated Date: Sat, 26 Jul 2025 08:43:18 AM (IST)
जब सड़क पर उतर आई सांप और नेवले की जानी जुश्मनी, तो इनकी फाइट देखने ठहर गया ट्रैफिक
सड़क पर भिड़ गए दो जानी दुश्मन

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: सांप नेवले के बीच की दुश्मनी की कहानियां ( snake mongoose fight) आप में से बहुत लोगों ने सुनी होंगी। कुछ ने इस चिरकाल से चली आ रही दुशमनी को आंखों से देखा भी होगा। शहरों में ऐसा आम तौर पर देखा नहीं जाता। ये लड़ाई अब पुरानी फिल्मों में ही देखी जा सकती है। लेकिन राजधानी रायपुर की सड़कों पर एक ऐसा नजारा देखा गया।

naidunia_image

राजधानी के कई इलाके जीव जंतुओं से भरे हुए हैं। सांप हैं, नेवले हैं। इनमें संघर्ष भी होता है, लेकिन इन जीव जंतुओं की यह प्राकृ़तिक लड़ाई हर समय सामने नहीं आ पाती है। बीते 24 घंटों से लगातार पानी गिर रहा है। नदी नाले उफान पर हैं। सांपों के बिलों में पानी भी भर गया है। इसके कारण उन्हें बाहर आने पर मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसे ही अवसरों की तलाश करते उनके प्रतिस्पर्धी नेवले भी प्राकृतिक संतुलन बनाने के लिए उन्हें रोकते हैं।


naidunia_image

एस दूसरे को किया लहुलुहान

जब ऐसा होता है तो बीच सड़क, मैदान में श्रेष्ठता का संघर्ष होता है। एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर देवेंद्र नगर अधिकारी आवास परिसर के पास संतोषी माता मंदिर से पहले सांप और नेवला गुत्थमगुत्था नजर आए। कभी सांप दंश की मुद्रा में आक्रामक होता अपनी पूंछ का उपयोग कर नेवले के गले पर शिंकता कसता तो कभी नेवला अपने तीखे दांतों और पंजों से सांप के फन को काबू में करता, लहुलुहान कर देता।

सड़क पर दिखा प्रकृति का संघर्ष

दोनों के बीच बीच सड़क पर शुरू हुई जंग करीब 10 मिनट तक चली। घायल सांप जंग छोड़कर पास के ही नाले में शरण लेने को मजबूर हो गया। नेवला उसे तलाश करता रहा। इधर, बीच सड़क चल रहे इस प्राकृतिक संघर्ष के कारण वाहनों की आवाजाही रुक गई। राहगीर और वाहन सवार इस दृश्य को अपने-अपने मोबाइल में कैद करते रहे। इन्हीं पलों को नईदुनिया के चीफ रिपोर्टर परितोष दुबे ने अपने कैमरे में कैद किया।