• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रायपुर में प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी, आरोपी ने झांसा देकर ऐंठे 21.81 लाख

रायपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फ्लैट दिलवाने के नाम पर कई लोगों से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी ने लोगों को फ्लैट का झांसा देकर उन...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sun, 06 Jul 2025 08:32:18 AM (IST)Updated Date: Sun, 06 Jul 2025 08:32:59 AM (IST)
रायपुर में प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी, आरोपी ने झांसा देकर ऐंठे 21.81 लाख
प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ठगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: सरकारी योजनाओं के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाने के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। शातिर ठग लोगोंं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने के नाम पर उन्हें लाखों की चपत लगा जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है रायपुर के प्रफुल्ल कुमार के साथ। जहां एक ठग ने प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर उससे 21.81 लाख की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फ्लैट दिलाने के नाम पर 21.81 लाख की ठगी की है। पीड़ितों की शिकायत पर न्यू राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने आरोपी एन. जिल्लैया उर्फ एन. जीतू के खिलाफ धारा धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। प्राथमिक शिकायत प्रफुल्ल कुमार बंजारी द्वारा दर्ज कराई गई है।


पीड़ित ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि वर्ष 2022 में आरोपी से उनकी मुलाकात हुई थी। एन. जीतू ने अमलीडीह क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फ्लैट दिलाने का झांसा दिया और किस्तों में रकम लेते हुए कुल 2 लाख रुपये का सौदा तय किया।

प्रफुल्ल बंजारी ने आरोपी को किस्तों में कई बार भुगतान किया। पीड़ित ने कुल 5.10 लाख रुपये दिए, लेकिन न तो फ्लैट मिला, न ही पैसे वापस किए गए। यही नहीं, जब उन्होंने रकम वापस मांगी, तो आरोपी ने उन्हें धमकी दी।

कई लोगों को बनाया शिकार

इसी तरह आरोपी ने दूसरे लोगों को भी अपनी ठगी का शिकार बनाया। आरोपी ने प्रफुल्ल के परिचित नर्मदा खुटे से तीन फ्लैट दिलाने के नाम पर 7.50 लाख रुपये की ठगी की। दीक्षा जांगड़े से 2 लाख और सुनिल कुमार पात्रे से 2 लाख रुपये वसूले गए।

यह भी पढ़ें: रावतपुरा सरकार खुद कर रहे थे मेडिकल कॉलेज की मान्यता के लिए रिश्वत की सौदेबाजी

21.81 ठगी का आरोप

इन सभी को भी अब तक फ्लैट नहीं मिला और न ही उनकी रकम लौटाई गई। पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार, एन. जिल्लैया उर्फ एन. जीतू पर कुल मिलाकर अब तक 21.81 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।