• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Railway News: इन तीन ट्रनों के स्थायी ठहराव से मिलेगी यात्रियों को राहत, महादेवसाल स्टेशन पर श्रावणी मेला के लिए रुकेंगी ट्रेनें

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से 3 ट्रेनों के स्थायी ठहराव का फैसला लिया गया है। ये ठहराव अशोक नगर और मुंगाव...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Thu, 10 Jul 2025 08:17:40 AM (IST)Updated Date: Thu, 10 Jul 2025 08:18:02 AM (IST)
Railway News: इन तीन ट्रनों के स्थायी ठहराव से मिलेगी यात्रियों को राहत, महादेवसाल स्टेशन पर श्रावणी मेला के लिए रुकेंगी ट्रेनें

HighLights

  1. गाड़ी संख्या 18573/18574 का अशोक नगर स्टेशन में ठहराव
  2. गाड़ी संख्या 20971/20972, 18207/18208 का मुंगावली में ठहराव
  3. महादेवसाल स्टेशन में चार जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव दिया गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर : यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली तीन ट्रेनों के अस्थायी ठहराव को अब आगामी आदेश तक के लिए बढ़ा दिया है। ये ठहराव पहले प्रायोगिक रूप से पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के दो स्टेशनों- अशोक नगर और मुंगावली में शुरू किए गए थे।

रेलवे ने इन गाड़ियों के ठहराव को स्थायी किया

  • गाड़ी संख्या 18573/18574 विशाखापत्तनम-भगत की कोठी-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस का ठहराव अशोक नगर स्टेशन में जारी रहेगा।
  • गाड़ी संख्या 20971/20972 उदयपुर-शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस का ठहराव मुंगावली स्टेशन में अब स्थायी रूप से लागू रहेगा।
  • 18207/18208 दुर्ग-अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस का ठहराव मुंगावली स्टेशन में अब स्थायी रूप से लागू रहेगा।

बता दें कि इससे पहले इन तीनों ट्रेनों का ठहराव प्रायोगिक रूप में शुरू किया गया था, जिसे यात्रियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। यात्रियों की संख्या और मांग को देखते हुए रेलवे ने इन स्टापेज को आगे भी जारी रखने का निर्णय लिया है। रेलवे का यह निर्णय न केवल यात्रियों को सुविधा देगा, बल्कि क्षेत्रीय आवागमन को भी बेहतर बनाएगा।


रेलवे की ओर से उठाया गया यह कदम स्थानीय यात्रियों के लिए यह एक बड़ी राहत है, जो अब बिना अतिरिक्त यात्रा किए अपने नजदीकी स्टेशनों से ही ट्रेनों की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा के दौरान नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

श्रावणी मेला के दौरान दर्शनार्थियों के लिए खास सुविधा

श्रावणी मेला के दौरान दर्शनार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत महादेवसाल स्टेशन में चार जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव दिया गया है। यह सुविधा 11 जुलाई से 9 अगस्त तकलागू रहेगी। इस पहल से महादेवसाल मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा में विशेष राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें:CG Weather Update: आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, मध्य छत्तीसगढ़ में मौसम की मार, भारी बारिश का अलर्ट

इन ट्रेनों का रहेगा ठहराव

  • 13287/13288 दुर्ग–आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस
  • 18477/18478 पुरी–योगनगरी ऋषिकेश–पुरी उत्कल एक्सप्रेस
  • 18109/18110 टाटानगर–इतवारी–टाटानगर एक्सप्रेस
  • 18113/18114 टाटानगर–बिलासपुर–टाटानगर एक्सप्रेस

रेल प्रशासन ने बताया कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली इन ट्रेनों का महादेवसाल स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव रहेगा, ताकि श्रावणी मेले में शामिल होने वाले यात्री आसानी से महादेवसाल मंदिर तक पहुंच सकें।