• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raipur News: फर्जी अधिकारी बनकर धमकाने वाला गिरफ्तार, महिला पटवारी के पति से वसूले एक करोड़ रुपये

रायपुर में फर्जी एसीबी, ईओडब्ल्यू अधिकारी बनकर करोड़ों की ठगी करने वाले हसन आबिदी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी जमीन कारोबारियों व कर्मचारियों को फ...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 18 Jun 2025 10:14:50 PM (IST)Updated Date: Wed, 18 Jun 2025 10:14:50 PM (IST)
Raipur News: फर्जी अधिकारी बनकर धमकाने वाला गिरफ्तार, महिला पटवारी के पति से वसूले एक करोड़ रुपये
पुलिस की पकड़ में फर्जी ऑफिसर। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. फर्जी अधिकारी बनकर हसन आबिदी करता था ठगी।
  2. जमीन कारोबारियों को डराकर वसूली करता था।
  3. महिला पटवारी के पति से वसूले एक करोड़ रुपये।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी में एसीबी, ईडी और ईओडब्ल्यू का फर्जी अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने वाले हसन आबिदी को टिकरापारा पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी स्वयं को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्ल्यू) का अधिकारी बताकर जमीन कारोबारियों और सरकारी कर्मचारियों को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर करोड़ों रुपये की वसूली करता था।

आरोपी संजय नगर का निवासी है। उसके खिलाफ महिला पटवारी के पति राजेश सोनी ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, हसन ने बीते एक वर्ष में किस्तों में एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है। आरोपी लगातार और पैसों की मांग कर रहा था। धमकी दे रहा था कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो वह झूठे दस्तावेज बनवाकर एसीबी में शिकायत कर गिरफ्तारी करवा देगा।


गहने बेचकर चुकाया था पैसा

राजेश ने पुलिस को बताया कि आरोपी की धमकियों से डरकर उसने लोगों से कर्ज लेकर और यहां तक कि अपनी पत्नी के गहने बेचकर भी हसन को पैसा दिया था। इसके चलते वह मानसिक और आर्थिक रूप से पूरी तरह टूट चुका था। लगातार दबाव बढ़ने पर उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

जमीन कारोबारियों को बनाता था निशाना

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी हसन आबिदी विशेष रूप से जमीन कारोबार और प्रापर्टी डीलिंग से जुड़े लोगों को टारगेट करता था। वह उनकी संपत्ति को विवादित बताकर डराता और फिर एसीबी, ईओडब्ल्यू में शिकायत करने की धमकी देकर मोटी रकम ऐंठता था। पुलिस को आशंका है कि उसके जाल में और भी कई लोग फंसे हैं, जो अब आगे आ सकते हैं।

नेताओं संग फोटो डालकर बनाता था दबदबा

पुलिस के अनुसार, आरोपी पिछले पांच वर्षों से ठगी और अवैध वसूली के काम में लिप्त है। खुद को रसूखदार दिखाने के लिए वह कई बड़े नेताओं के साथ फोटो खिंचवाकर इंटरनेट मीडिया में पोस्ट करता था। इसी डर के कारण कई लोग उसके खिलाफ शिकायत नहीं कर पा रहे थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। इस पूरे मामले में पुलिस गुरुवार को प्रेस कान्फ्रेंस कर राजफाश कर सकती है।