• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस नेताओं पर नक्सली हमले में अजीत जोगी का हाथ था : पुनिया

उल्लेखनीय है कि सुकमा जिले में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर हुए नक्सली हमले में कम से कम 27 लोग मारे गए थे।

By Edited By:
Publish Date: Mon, 16 Jul 2018 10:02:33 AM (IST)Updated Date: Mon, 16 Jul 2018 11:56:42 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
कांग्रेस नेताओं पर नक्सली हमले में अजीत जोगी का हाथ था : पुनिया

नई दिल्ली, रायपुर । कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में वर्ष 2013 में हुए नक्सली हमले के पीछे पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का हाथ होने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी पीएल पूनिया ने जोगी की कांग्रेस में वापसी के दरवाजे बंद होने का ऐलान करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की हत्या के पीछे वही थे।

पुनिया ने एक साक्षात्कार में कहा कि बस्तर क्षेत्र के सुकमा जिले की दरभा घाटी के नक्सल हमले में राज्य में कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व का सफाया कर दिया गया था। जोगी पर इस हमले के पीछे होने का हाथ है। यह आरोप सार्वजनिक हो चुके हैं।


उल्लेखनीय है कि सुकमा जिले में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर हुए नक्सली हमले में कम से कम 27 लोग मारे गए थे। इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विद्याचरण शुक्ला समेत राज्य के पूर्व मंत्री महेंद्र कर्मा और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रमुख नंद कुमार पटेल भी शामिल थे।

जोगी व भाजपा अफवाहों के विशेषज्ञ

सालों पहले उत्तरप्रदेश में मायावती के सहयोगी रह चुके पुनिया ने यह भी दावा किया कि जोगी और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बीच कोई गठबंधन नहीं हो सकता है। उन्होंने ऐसी अफवाहों के लिए जोगी और भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यह लोग अफवाहें उड़ाने के विशेषज्ञ हैं।

पुनिया चाहते हैं कांग्रेस और बसपा का गठजोड़

पुनिया छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और बसपा के गठजोड़ के समर्थक हैं। उन्होंने कहा कि मायावती की पार्टी से गठजोड़ करने पर चुनाव में कांग्रेस की स्थिति बेहतर होगी। इस विषय पर उचित स्तर पर चर्चा की जा रही है।

खबर देखने के बाद जारी किया जाएगा बयान : अमित

पुनिया के आरोप पर अजीत जोगी का पक्ष लेने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। उनके पुत्र और विधायक अमित जोगी का कहना है कि एजेंसी से जारी खबर को देखने के बाद ही कोई बयान दिया जा सकेगा।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।