तुलाराम भोई, रायपुर। Ayurvedic plants: सहजन(मुनगा) पेड़ को आपने जरूर देखा होगा। जी हां यह छत्तीसगढ़ के गांवों में प्राय: हर घर के आंगन या बाड़ी में आसानी से मिल जाता है। लेकिन, क्या आपको पता है कि मुनगे के पेड़ या पौधे कितने गुणकारी होते हैं। शायद यह जानकर आश्चर्य में पड़ जाएंगे। इस पेड़ के जड़, छाल, पत्ती, फूल और फल, बीज यानी जड़ से लेकर पत्ती तक औषधीय गुण से भरपूर होते हैं। इसमें एंटी-कैंसर जैसे तत्व होते हैं। शुगर के लिए यह वरदान से कम नहीं है। मानव स्वास्थ्य के लिए जरूरी सभी पोषक तत्व इसमें पाए जाते हैं। आयुर्वेद में बताया गया है कि मुनगे के नियमित सेवन करने से 300 से अधिक बीमारियों से बच सकते हैं। इसमें एंटी कैंसर जैसे तत्व भी पाए जाते हैं। शुगर और उच्च रक्तचाप के मरीजों के लिए भी यह वरदान से कम नहीं है। अब तो छत्तीसगढ़ सरकार भी इसमेें पाए जाने वाले पोषक तत्व और विटामिन को पहचानते हुए लोगों को मुनगा लगाने और उसके सेवन करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। मुनगेे का सेवन यह खासकर गर्भवती महिलाओं के अत्यंत लाभकारी होता है।
कम जमीन पर भी कर सकते हैं खेती
अगर आपके पास अधिक जमीन नहीं है तो फिर भी आप आसानी से इसकी खेती कर सकते हैं। कम से कम 25-30 डिसमिल जमीन में मुनगेे के पौधे लगाकर आप अच्छी खासी मुनाफा कमा सकते हैं। छत्तीसगढ़ में मुनगे की खेती के लिए मिट्टी और जलवायु अनुकूल है। इसकी खेती में पानी की बहुत आवश्यकता नहीं होती और रख-रखाव भी कम करना पड़ता है। छत्तीसगढ़ में रायगढ़, महासमुंद, रायपुर, राजनांदगांव समेत कई जिलों में अब किसान इसकी बड़े पैमाने पर खेती करने लगे हैं और अच्छी खासी आमदनी कर रहे हैं।
जानते हैं क्या है सहजन के फायदे
सहजन को मुनगा, सूरजने की फली और कहीं-कहीं मुरिंगा के नाम से भी जाना जाता है। छत्तीसगढ़ और पड़ोसी ओडिशाा में इसके फल का उपयोग सब्जी बनाने में किया जाता है तो पत्तियों को भाजी बनाकर खाते हैं। इसके फल और पत्तियों में गजब के आयुर्वेदिक फायदे छिपे हुए हैं। आइए जानते हैं इसके खाने से क्या-क्या लाभ होते हैं। दक्षिण भारत में सांभर में उपयोग किया जाता है।
10 गिलास दूध के बराबर कैल्शियम पाया जाता है इसकी पत्तियों में
आयुर्वेदिक चिकित्सक डा.एमएम बढ़ई बताते हैं कि 200 ग्राम सहजन की पत्तियों में 10 गिलास दूध के बराबर कैल्शियम पाया जाता है। नींबू से भी इसमें अधिक विटामिन सी पाया जाता है। डा बढ़ई कहते हैं कि गांवों में बहुत से लोग मुनगा को केवल सब्जी के रूप में उपयोग करते हैं। वे इसके उपयोग से होने वाले फायदे को नहींं जान पाए हैं। मुनगेे को सब्जी तुलना में इसमें 5 गुना ज्यादा विटामिन सी पाया जाता हैै। पत्तियों में कैल्शियम, विटामिन-सी, पोटेशियम, प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम और विटामिन-बी की भरपूर पाए जातेे हैं। पोषक तत्वों की प्रचुरता के कारण मुनगा की सब्जी गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष लाभकारी है। गर्भावस्था में इसका सेवन करने से शिशु के जन्म के समय आने वाली समस्याओं से बचा जा सकता है।