• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रेलवे स्टेशन में प्लेटफार्म सात और फुट ओवरब्रिज की सौगात फरवरी तक

तेज गति से जारी है निर्माण कार्य। अधिकारियों का कहना है कि दोनों सुविधाएं शुरू होने से स्टेशन की भीड़ दो हिस्से में बंट जाएगी।

By Shashank.bajpaiEdited By: Shashank.bajpai
Publish Date: Fri, 22 Oct 2021 02:30:00 PM (IST)Updated Date: Fri, 22 Oct 2021 02:30:45 PM (IST)
रेलवे स्टेशन में प्लेटफार्म सात और फुट ओवरब्रिज की सौगात फरवरी तक
रायपुर रेलवे स्टेशन में निर्माणाधीन प्लेटफार्म नंबर सात और फुट ओवरब्रिज

रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। रायपुर रेलवे स्टेशन में प्लेटफार्म नंबर सात का काम अंतिम दौर में पहुंच गया है। अगले साल जनवरी के अंत या फिर फरवरी महीने के शुरुआत तक इसे शुरू करने की तैयारी रेलवे मंडल कर रहा है। इसके साथ ही स्टेशन में नए फुटओवर ब्रिज (एफओबी) का निर्माण कार्य भी तेज गति से जारी है। फुट ओवरब्रिज पर गार्डर चढ़ाने काम अभी बाकी है, जो इसी महीने कर लिया जाएगा।

इसके लिए ट्रेनों को ब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह फुट ओवरब्रिज बाकी स्टेशन के साथ नए प्लेटफार्म नंबर सात को भी जोड़ रहा है, हालांकि इसके शुरू होने में करीब छह माह का समय लगेगा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि दोनों सुविधाएं शुरू होने से स्टेशन की भीड़ दो हिस्से में बंट जाएगी।


रायपुर रेलवे स्टेशन में लगातार यात्री सुविधाएं बढ़ाने का काम चल रहा है।अभी स्टेशन का मेन एंट्रेंस स्टेशन चौक के सामने वाला है। गुढ़ियारी की ओर से प्रवेश बनाई गई है, लेकिन प्लेटफार्म नंबर पांच-छह से भी स्टेशन चौक की ओर जाना सुविधाजनक ही है,इसलिए गुढ़ियारी प्रवेश द्वार का उपयोग कम हो रहा है।

निर्माणाधीन प्लेटफार्म सात शुरू होने से नागपुर की ओर से आकर कोलकाता की जाने वाली अधिकांश प्रमुख ट्रेनें इसी पर रोकी जाएंगी।

कार से उतरकर सीधे ट्रेन में बैठ सकेंगे यात्री

प्लेटफार्म सात शुरू होने से गुढ़ियारी की तरफ से आने वाले यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा।वे कार को पार्क कर सीधे ट्रेन पर सवार हो सकेंगे।ट्रेक का काम भी तेजी से चल रहा है।

सभी प्लेटफार्म को जोड़ने तीन एस्केलेटर लगाने का प्लान

नया फुटओवर ब्रिज (एफओबी) स्टेशन के फूड प्लाजा से बाजू में बने गार्डन की जगह से शुरू होगा और प्लेटफार्म नंबर सात तक को जोड़ेगा।एफओबी के तय ड्राइंग डिजाइन के मुताबिक एफओबी के सारे रैंप दुर्ग की ओर रहेंगे तथा बिलासपुर की ओर एस्केलेटर लगेंगे। एफओबी और रैंप से स्टेशन के फुट ओवरब्रिज और सीढ़ियों पर व्यस्त समय में होने वाली भीड़ से निजात मिलेगी।सभी प्लेटफार्म को जोड़ने के लिए तीन एस्केलेटर लगाने का प्लान है।

वर्जन-

रायपुर रेलवे स्टेशन में सात नंबर प्लेटफार्म और नया फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।अगले साल जनवरी या फरवरी महीने से इसे शुरू कर दिया जाएगा।इससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

- राकेश सिंह, स्टेशन डायरेक्टर-रायपुर रेलवे स्टेशन