• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Awas Yojana: छत्तीसगढ़ में बनेंगे 3 लाख 3 हजार से अधिक पीएम आवास, सर्वे में नाम छूटने पर करें ये काम

छत्तीसगढ़ में 3 लाख 3 हजार से अधिक पीएम आवास निर्माण की घोषणा की गई। शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय कार्यक्रम 'मोर आवास मोर अधिकार' में यह जानकारी दी। ...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Fri, 10 Jan 2025 06:44:10 PM (IST)Updated Date: Fri, 10 Jan 2025 06:44:10 PM (IST)
PM Awas Yojana: छत्तीसगढ़ में बनेंगे 3 लाख 3 हजार से अधिक पीएम आवास, सर्वे में नाम छूटने पर करें ये काम
मुख्यमंत्री साय ने पूर्व सरकार पर पीएम आवास रोकने का आरोप।

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ में 3 लाख 3 हजार पीएम आवास बनेंगे।
  2. सर्वे में नाम छूटने वालों को ऐप से मिलेगी सहायता।
  3. बाइक वालों और लखपति दीदी को भी मिलेगा लाभ।

नईदुनिया प्रतिनिधि, दुर्ग। छत्तीसगढ़ में 3 लाख 3 हजार से अधिक पीएम आवास का निर्माण कराए जाएंगे। नागपुर में 'मोर आवास मोर अधिकार' कार्यक्रम में केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ये घोषणा की। सिंह ने स्वीकृति पत्र मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मौके पर सौंप दिया।

आवास प्लस योजना में जिसके भी नाम छूट गए हैं, उनका सर्वे शुरू किया जा रहा है। अगले वित्तीय वर्ष में 3 लाख 3 हजार मकान और बनाएंगे। कोई भी गरीब मकान से वंचित नहीं रहेगा। 21 मार्च से पहले तक सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं।


लखपति दीदी और 5 एकड़ की जमीन वालों को भी लाभ

शिवराज ने कहा कि दोपहिया वाहन चालकों को भी प्रधानमंत्री आवास देंगे। जिन किसानों के पास ढाई एकड़ सिंचित, पांच एकड़ असंचित जमीन है, उनको भी मकान दिया जाएगा। लखपति दीदी योजना में जिन दीदीयों की मानसिक आमदनी 25 हजार महीने तक होगी उन्हें भी आवास योजना का लाभ दिया जाएगा।

सर्वे में नाम छूटने पर करें ये काम

जिनका नाम सर्वे में छूट जाता है उसके लिए एक एप लांच किया गया है। जिसमें हितग्राही अपना आधार नंबर डालेगा, फोटो खींचेगा। पीएम आवास का जो भी फार्मेट होगा, उसमें ओके होने के बाद सर्वे किया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने पीएम आवास योजना को रोक रखा था। मोदी की गारंटी को डबल इंजन की सरकार पूरा कर रही है।