• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

डोंगरगढ़-बिलासपुर लोकल के यात्री को डंडा मारकर मोबाइल लूटा, गिरफ्त में आया तो निकला पुराना चोर

रायपुर रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन में एक यात्री के हाथ पर डंडे से हमला कर मोबाइल लूटने वाले आरोपी अंशु रानेकर को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। पु...और पढ़ें

By Goswami SahuEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Wed, 12 Aug 2026 10:17:32 AM (IST)Updated Date: Wed, 12 Aug 2026 10:20:25 AM (IST)
डोंगरगढ़-बिलासपुर लोकल के यात्री को डंडा मारकर मोबाइल लूटा, गिरफ्त में आया तो निकला पुराना चोर
पुलिस गिरफ्त में मोबाइल झपटमार। पुलिस

HighLights

  1. चलती ट्रेन के यात्री पर डंडे से हमला
  2. टिकट काउंटर मोबाइल चोरी का मामला खुला
  3. आरोपी के पास से लूटा हुआ मोबाइल बरामद

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चलती ट्रेन के यात्री से मोबाइल छीनने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कोच के दरवाजे पर खड़े यात्री के हाथ में डंडा मारकर उसका फोन नीचे गिरा दिया था। फिर उसे उठा कर फरार हो गया था। पीड़ित कोरबा जिले के कटघोरा निवासी दीपक पटेल (32) ने मामले की शिकायत जीआरपी से की थी।

वह सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे डोंगरगढ़-बिलासपुर लोकल ट्रेन के दरवाजे के पास खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रहे थे। जैसे ही ट्रेन रायपुर स्टेशन पहुंची, ट्रैक के किनारे घात लगाकर छिपे शातिर अपराधी ने उनके हाथ पर डंडे से जोरदार हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले से यात्री के हाथ से मोबाइल छूटकर नीचे गिर गया और आरोपित उसे उठाकर तुरंत मौके से फरार हो गया।


जीआरपी की त्वरित कार्रवाई आरोपी गिरफ्तार

पीड़ित यात्री ने इस घटना की तत्काल शिकायत जीआरपी थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के इलाकों में छानबीन शुरू की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पुख्ता सूचना मिलने पर पुलिस ने ऑटो स्टैंड के पास दबिश दी और एक संदेही को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम अंशु रानेकर (19 वर्ष), निवासी रामनगर गुढ़ियारी बताया। कड़ाई से तलाशी लेने पर उसके कब्जे से पीड़ित का लूटा हुआ मोबाइल सफलतापूप्र्वक बरामद कर लिया गया।

पूछताछ में खुला पुराना चोरी का राज

इस मामले की जांच के दौरान पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी। आरोपी अंशु रानेकर की निशानदेही पर पुलिस ने वीवो कंपनी का एक अन्य स्मार्टफोन भी जब्त किया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि यह दूसरा मोबाइल उसने 20 अप्रैल को रायपुर रेलवे स्टेशन के जनरल टिकट काउंटर से चुराया था। इस पुरानी चोरी को लेकर जीआरपी थाने में पहले से ही मामला दर्ज था, जो अब इस शातिर अपराधी की गिरफ्तारी के बाद सुलझ गया है।

न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू

जीआरपी ने दोनों मामलों में बरामद किए गए मोबाइलों को आधिकारिक रूप से जब्त कर लिया है। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर रही है और उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर रेलवे स्टेशनों के आसपास और चलती ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था तथा यात्रियों की सतर्कता को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।