• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तोमर बंधुओं के करीबियों के ठिकानों पर पुलिस का छापा, UP में छिपे हैं दोनों भाई

सूदखोर तोमर बंधु वीरेंद्र और रोहित 10 दिन से फरार हैं। रायपुर पुलिस ने उनके ठिकानों पर छापा मारा, लेकिन वे नहीं मिले। सूचना है कि वे यूपी में छिपे हैं...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 10 Jun 2025 10:26:42 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Jun 2025 10:26:42 PM (IST)
तोमर बंधुओं के करीबियों के ठिकानों पर पुलिस का छापा, UP में छिपे हैं दोनों भाई
तोमर बंधुओं के उत्तर प्रदेश में छिपे होने की आशंका। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. तोमर बंधु फरार, पुलिस ने रायपुर में मारा छापा
  2. सुल्तानपुर में छिपे हैं, नेपाल भागने की तैयारी
  3. निगम बुलडोजर से अवैध निर्माण गिरा सकता है

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। सूदखोर तोमर बंधुओं की तलाश में पुलिस ने रायपुर में उसके वालफोर्ट िस्थत ठिकाने पर छापा मारा है। ये दोनों के करीबी हैं। वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर दोनों ही नहीं मिले हैं। 10 दिन से फरार चल रहे हैं। जानकारी के अनुसार दोनों आरोपित उप्र के सुल्तानपुर में छिपे हुए हैं। नेपाल भागने की तैयारी में हैं। पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ भी अपराध दर्ज किया है। लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की है।

निगम का आज चल सकता है बुलडोजर

जानकारी के अनुसार दो दिन पहले निगम की टीम ने सूदखोर तोमर बंधुओं के घर के नक्शे और निर्माण की जांच की थी। इस बाद मंगलवार को निगम की टीम कार्रवाई की तैयारी में थी। किसी कारण से कार्रवाई नहीं हुई है। आज बुधवार को अवैध निर्माण पर निगम को बुलडोजर चल सकता है।


उप्र में किसी मामले में जेल जाने की तैयारी

जानकारी के अनुसार रायपुर पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनों भाई सहित अन्य आरोपित उप्र में किसी मामले में जेल में जाने की तैयारी में हैं। उन्हें इस बात का डर है कि रायपुर में आने के बाद उनके कई और मामले खुल सकते हैं।

बड़े नेताओं से हैं सूदखोर के संबंध

शहर के कई बड़े नेताओं से सूदखोर वीरेंद्र के संबंध हैं। मंत्री, विधायक आदि के साथ उसके कई पोस्टर शहर में लगते थे। इसके चलते कर्ज लेने वाले इनसे भयभीत रहते थे और ब्याज के नाम पर जितना पैसा मांगते थे, उतना दे देते थे। थानों में शिकायत करने से भी डरते थे।

कई अपराध, सजा एक में भी नहीं

आरोपित वीरेंद्र सिंह तोमर और उसके भाई रोहित तोमर के खिलाफ अलग-अलग थानों में हत्या, ब्लैकमेलिंग, धोखाधड़ी, गुंडागर्दी, वसूली जैसे कई अपराध दर्ज हैं, लेकिन किसी भी मामले में दोनों को सजा नहीं हुई है। यह सोचने वाली बात है कि इतने अपराध दर्ज होने के बाद किसी में सजा ही नहीं हुई है। इससे कई सवाल खड़े हो गए हैं।