• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रायपुर में नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, चार दिन में 50 से अधिक पर कार्रवाई

CG news: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे में वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई शुरू की है। यह अभियान रोजाना रा...और पढ़ें

By Mohan KumarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Fri, 08 Aug 2025 10:17:10 PM (IST)Updated Date: Fri, 08 Aug 2025 10:17:10 PM (IST)
रायपुर में नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, चार दिन में 50 से अधिक पर कार्रवाई
रायपुर में नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा

नईदुनिया प्रतिनिधि रायपुर। राजधानी में नशे में वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई शुरू की है। यह अभियान रोजाना रात 11 बजे से तड़के 2 बजे तक शहर के विभिन्न स्थानों पर चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों पर बैरिकेट लगाकर ब्रीथ एनालाइज़र मशीन से जांच की जा रही है। नशे की हालत में वाहन चलाते पाए जाने पर चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत प्रकरण दर्ज कर अदालत भेजा जा रहा है।

माननीय न्यायालय द्वारा 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाने के साथ चालक का लाइसेंस तीन माह के लिए निलंबित करने की कार्रवाई की जा रही है। त्योहारी सीजन में दुर्घटनाओं की रोकथाम और आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से यह अभियान अब सप्ताह के सभी दिनों में चलाया जा रहा है। पहले यह कार्रवाई केवल शनिवार और रविवार को होती थी।


पुलिस के मुताबिक, सोमवार से गुरुवार के बीच ही 50 से अधिक नशेड़ी वाहन चालकों को पकड़ा गया है। रात में विशेष अभियान के दौरान 22 चालकों को पकड़कर कोर्ट भेजा गया। इनमें रायपुर, दुर्ग, बालोद, भाटापारा, महाराष्ट्र और ओडिशा के निवासी शामिल हैं। अभियान का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात डा. प्रशांत शुक्ला के मार्गदर्शन में, उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतीष ठाकुर और गुरजीत सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है।

वरिष्ठ अधिकारी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर चेकिंग करा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि नशे की हालत में वाहन चलाना स्वयं चालक और दूसरों के जीवन के लिए गंभीर खतरा है। ऐसे चालकों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि सड़कों पर सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।